सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The government should appoint the heads as administrators to carry out development work.The government should appoint the heads as administrators to carry out development work.

Bijnor News: विकास कार्य कराने के लिए प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करे सरकार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The government should appoint the heads as administrators to carry out development work.The government should appoint the heads as administrators to carry out development work.
विज्ञापन
हीमपुर दीपा। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय अवधि में न होने की आशंका में प्रधान सरकार की ढुलमुल नीति से खफा हैं। प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त होने जा रहा है। चुनाव की घोषणा नहीं होने को लेकर प्रधान संशय की स्थिति में हैं। उनका कहना है कि चुनाव समय पर नहीं हुए तो सरकार प्रधानों को ही विकास कार्य कराने के लिए प्रशासक नियुक्त करे।
Trending Videos

20 को लखनऊ में होगा आंदोलन : अखिल भारतीय प्रधान संघ ब्लाॅक अध्यक्ष हल्दौर एवं ग्राम पंचायत शेरपुर के प्रधान हेमेंद्र सिंह का कहना है कि प्रदेश सरकार समय पर ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए अन्यथा प्रधानों को विकास कार्य कराने के लिए प्रशासक नियुक्त करे। उनका कहना था कि इस बाबत जायज मांगों को लेकर 20 मई को रमाबाई अंबेडकर पार्क लखनऊ में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार जान बूझकर नहीं करा सही चुनाव : अखिल भारतीय प्रधान संघ ब्लॉक हल्दौर के उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत मंडोरा जट के प्रधान रामेश्वर सिंह निवासी माड़ी का कहना है कि जब प्रदेश सरकार जान-बूझकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय पर नहीं करना चाहती है तो उसे प्रधानों को कार्यकाल की अवधि एक वर्ष बढ़ाकर प्रशासक नियुक्त करना चाहिए। इससे प्रधानों को विकास कार्य कराने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed