{"_id":"6973c164a4030d64430edb34","slug":"the-villagers-are-upset-due-to-the-poor-condition-of-the-ghazipur-chandapur-road-bijnor-news-c-27-1-bij1007-170733-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गाजीपुर-चांदपुर मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गाजीपुर-चांदपुर मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
हल्दौर क्षेत्र के गाजीपुर-चांदपुर मार्ग हुआ बदहाल। संवाद। (मेरी आवाज सुनो की पड़ताल।)
विज्ञापन
हल्दौर। गाजीपुर से चांदपुर मार्ग की खस्ताहाल स्थिति के कारण स्थानीय ग्रामीण परेशानी का सामना कर रहे हैं। मार्ग पर गड्ढों और टूटी-फूटी हालत के चलते आवागमन दूभर हो गया है। बरसात के मौसम में यह स्थिति और भी विकट हो जाती है। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से इस मार्ग के निर्माण की मांग की है, लेकिन अब तक उनकी व्यथा पर कोई सुनवाई नहीं हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार, मार्ग की जर्जर हालत के कारण उन्हें बरसात के दिनों में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जलभराव और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी कठिन हो जाता है। इस वजह से उन्हें चांदपुर तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करते हुए अन्य वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।
ग्रामीण अंकित कुमार ने बताया कि उनके खेतों पर जाने का रास्ता इस मार्ग से ही है। मार्ग में गड्ढे होने के कारण खेतों पर जाने में अधिक समय लगता है। कई बार गड्ढों में बुग्गी फंस जाती है जिससे परेशानी होती है। मार्ग की स्थिति इतनी खराब है कि छोटे वाहन भी आसानी से नहीं गुजर पाते हैं।
निपेंद्र चौधरी का कहना है कि ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से इस मार्ग के निर्माण की मांग की। उन्होंने बताया कि मार्ग को बनवाने के लिए ज्ञापन भी सौंपे गए हैं, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ हाथ नहीं लगा।
दीपक कुमार ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बरसात में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है, जिससे आपातकालीन सेवाओं को भी पहुंचने में परेशानी होगी।
ग्राम प्रधान अभिषेक कुमार ने भी ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मार्ग की बदहाली सीधे तौर पर ग्रामीणों के जनजीवन को प्रभावित कर रही है।
गांव फजलपुर ढाकी निवासी जिला पंचायत सदस्य अनवर हुसैन ने बताया कि गाजीपुर से चांदपुर मार्ग की स्थिति बदहाल है इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बजट आना अभी बाकी है बजट आते ही मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होगा।
Trending Videos