{"_id":"6a286e2aedcddf38500d4335","slug":"three-days-before-marriage-a-young-woman-died-after-falling-from-a-bike-bijnor-news-c-27-1-bij1007-181808-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: निकाह से तीन दिन पहले बाइक से गिरकर युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: निकाह से तीन दिन पहले बाइक से गिरकर युवती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्योहारा। निकाह की तैयारियों और मेहमानों की चहल-पहल के बीच एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। तीन दिन बाद जिस घर से बेटी की डोली उठनी थी, वहां से मंगलवार को उसकी अर्थी उठी। कस्बे के एक मोहल्ले की निवासी अर्सी परवीन (23) पुत्री मकसूद अहमद की मंगलवार की सुबह बाइक से गिरकर मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने को लेकर परिजनों और पुलिस के बीच दो घंटे तक नोकझोंक भी हुई।
अर्सी मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अपने भाई दानिश के साथ बाइक से मुकरपुरी स्थित एक धर्मगुरु से मिलने जा रही थी। बताया गया कि ठाकुरद्वारा रोड स्थित एक विवाह मंडप के निकट बाइक से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अर्सी परवीन को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना लिखित रूप से पुलिस को दे दी।
उधर, युवती की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया। परिजन शव को घर ले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही। इस पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने का विरोध करते हुए शव पुलिस को सौंपने से इन्कार कर दिया। मामले को लेकर परिजनों और पुलिस के बीच करीब दो घंटे तक कई बार तीखी बहस हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। इसके बाद करीब 12:30 बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
13 जून को था निकाह, चल रही थी तैयारियां
परिजनों के अनुसार, अर्सी परवीन का निगाह 13 जून को नगर के मोहल्ला शेखान निवासी युवक के साथ होना तय था। घर में निकाह की तैयारियां चल रहीं थीं। रिश्तेदारों और मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ था। परिवार खुशियों के माहौल में बेटी के विवाह की तैयारियों में जुटा था, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सारी खुशियों को मातम में बदल दिया। युवती की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे मोहल्ले में शोक फैल गया। जिस घर में शहनाइयां गूंजने की तैयारी थी, वहां अब चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा हुआ है।
-- -
युवती की संदिग्ध मौत को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तीन दिन बाद युवती का निकाह होना था। - अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर

Trending Videos