{"_id":"6a2c0904c38a3fb7f4042877","slug":"up-girlfriend-arrived-from-mumbai-insisting-on-marriage-lover-murdered-her-in-bijnor-and-buried-the-body-2026-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: शादी की जिद लिए मुंबई से आई प्रेमिका, प्रेमी ने बिजनौर में हत्या कर गाड़ दिया शव, इस हाल में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी की जिद लिए मुंबई से आई प्रेमिका, प्रेमी ने बिजनौर में हत्या कर गाड़ दिया शव, इस हाल में मिला
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 12 Jun 2026 06:57 PM IST
सार
Bijnor News: बिजनौर के मंडावर निवासी फैसल मुंबई में सैलून पर काम करता है। वहां उसकी मुलाकात नर्स सना से हुई और प्यार हो गया। सना ने फैसल के लिए पति से तलाक ले लिया। अब फैसल शादी करने से इंकार कर रहा था।
विज्ञापन
1 of 6
सना की फाइल फोटो और उसके प्रेमी को गिरफ्त में लेकर शव की तलाश करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुंबई की रहने वाली तलाकशुदा नर्स सना (35) की 29 मई को प्रेमी फैसल ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में दबा दिया। मुंबई पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर शुक्रवार को बिजनौर पहुंची और मंडावर पुलिस के साथ शव की बरामदगी का प्रयास किया। देर रात पुलिस ने शव सड़ी-गली हालत में बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी मुंबई में रहकर सैलून का काम करता था, जहां उसके सना से प्रेम संबंध हो गए। अब सना शादी की जिद पर अड़ी थी, जिससे छुटकारा पाने के लिए फैसल ने उसे मार डाला।
2 of 6
तलाश करती पुलिस और परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
मंडावर थाना क्षेत्र के ग्राम सैफपुर खादर निवासी फैसल अंसारी उर्फ शमी उर्फ समीर मुंबई के ओशीवारा थाने की पुलिस चौकी जोगेश्वरी वेस्ट के आनंदनगर में सैलून पर काम करता है। जहां बड़ी मस्जिद निवासी फकीर अहमद की पुत्री सना (35) से उसके प्रेम संबंध हो गए।
3 of 6
शव की तलाश।
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई के ही एक अस्पताल में नर्स सना ने फैसल से नजदीकियां बढ़ने पर पति से तलाक ले लिया था। अब फैसल ईद मनाने के लिए बिजनौर अपने गांव आ गया। उधर 29 मई को सना भी उसके गांव पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मौके पर जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि सना ने बिजनौर पहुंचकर फैसल से संग रहने और शादी करने की जिद की। फैसल उसे बाइक पर बैठाकर मंडावर थाना क्षेत्र के फतेहपुर सभाचंद के जंगल में ले गया। जहां उसने गला घोंटकर सना की हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में दबा दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मुंबई लौट गया।
विज्ञापन
5 of 6
शव की तलाश करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
उधर सना के गायब होने के बाद दो जून को मुंबई में गुमशुदगी दर्ज हुई। प्राथमिक जांच के बाद ही मुंबई पुलिस ने फैसल को हिरासत में लिया। उसने हत्या किए जाने की बात स्वीकारी। जिसकी निशानदेही पर शव बरामद करने के लिए मुंबई पुलिस शुक्रवार को बिजनौर पहुंची।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।