पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Youth stabbed to death in the chest in broad daylight in Bijnor

UP: बिजनौर में दिनदहाड़े सीने में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, चचेरे भाई के सामने ही की वारदात, रंजिश की आशंका

Sun, 28 Jun 2026 12:21 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 28 Jun 2026 12:21 PM IST
सार

Bijnor News: यूपी के बिजनौर जिले के गांव कोहरपुर में बिट्टू रविवार सुबह चचेरे भाई आसू के साथ कोल्डड्रिंक पीने एक दुकान पर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही सुरेंद्र ने दोनों को रोक लिया और बिट्टू की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
UP: Youth stabbed to death in the chest in broad daylight in Bijnor
बिट्टू की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडावर थाना क्षेत्र के गांव कोहरपुर में रविवार को मामूली कहासुनी खूनी वारदात में बदल गई। गांव निवासी 23 वर्षीय बिट्टू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े नौ बजे बिट्टू पुत्र चरण अपने चचेरे भाई आसु के साथ गांव की एक दुकान पर कोल्डड्रिंक पीने जा रहा था। रास्ते में गांव के ही सुरेंद्र ने दोनों को रोक लिया और बिट्टू के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बिट्टू ने इसका विरोध करते हुए गाली देने से मना किया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर सुरेंद्र ने जेब से चाकू निकाला और बिट्टू के सीने में वार कर दिया। चचरे भाई आसु ने रोकने का प्रयास किया, मगर सुरेंद्र चाकू मारता रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू लगने से बिट्टू गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद हत्यारोपी सुरेंद्र फरार हो गया। किसी ने सूचना देकर बिट्टू के परिजनों को बुला लिया। रोते बिलखते परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तुरंत बिट्टू  को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस भी अस्प्ताल पहुंच गई। साथ ही मौका-ए-वारदात पर जाकर भी जांच-पड़ताल की। इसके अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से गांव में हड़कंप मच गया। बिट्टू के घर पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
 
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। घटना के पीछे के कारणों की भी जांच की जा रही है। आशंका है कि पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। 

ये भी देखें...
साले की हत्या: काम के लिए कहने पर गुस्सा हो जाता था घरजमाई, साले पर किए सब्जी काटने वाले चाकू से 13 वार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed