सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vardhman Academy defeated Kiratpur to win the Winter Cup.

Bijnor News: किरतपुर को हरा वर्धमान एकेडमी ने जीता विंटर कप

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Vardhman Academy defeated Kiratpur to win the Winter Cup.
किरतपुर क्रिकेट एकेडमी में आयोजित क्रिकेट टर्नामेंट की विजेता वर्धमान क्रिकेट एकेडमी की विजेता
विज्ञापन
बिजनौर। किरतपुर क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर आयोजित अंडर-16 क्रिकेट विंटर कप का शुक्रवार को फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया। फाइनल मैच में वर्धमान क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किरतपुर क्रिकेट एकेडमी को 22 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
Trending Videos


मौसम खराब होने के कारण फाइनल मुकाबला 15-15 ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वर्धमान क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 15 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष कुमार ने नाबाद 25 रन, प्रलभ शांतनु ने 24, उत्कर्ष ने 21 और उजैर अली ने 20 रनों का योगदान दिया। किरतपुर एकेडमी की ओर से दीप बजाज, समर्थ, यश और वेदांत ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए किरतपुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 15 ओवर में 125 रन पर सिमट गई। मीत राणा ने 30, अहमद ने 28 और शुलभ ने 25 रन बनाए। वर्धमान की ओर से रिहान खान ने तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। रिहान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार वितरण सुमित बजाज द्वारा किया गया। इस मौके पर मोहम्मद मोहसिन, बीसीए सलाहकार अमित श्रीवास्तव, प्रियांशु सिंह, खिलेन्द्र, फैसल, साजिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed