फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vidur brand becomes the new identity of women empowerment

Bijnor News: महिला सशक्तीकरण की नई पहचान बना विदुर ब्रांड

Fri, 07 Aug 2026 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Vidur brand becomes the new identity of women empowerment
ब्रजवीर चौधरी
विज्ञापन

बिजनौर। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए विदुर ब्रांड आज आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण का मजबूत माध्यम बनकर उभरा है। जिला प्रशासन के सहयोग से दिसंबर 2023 में शुरू हुई विदुर प्रेरणा स्वदेशी पहल अब एक सफल सामुदायिक ब्रांड का रूप ले चुकी है। जिले की नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों और प्रमुख कस्बों में विदुर ब्रांड के स्टोर खोले जा रहे हैं, जहां समूहों द्वारा तैयार किए गए दैनिक उपयोग के उत्पादों की बिक्री हो रही है।

विदुर ब्रांड के तहत आटा, बेसन, मसाले, मिर्च, शरबत, हर्बल उत्पाद, हस्तशिल्प, कपड़े समेत 160 से अधिक उत्पाद उपलब्ध हैं। इन उत्पादों की बिक्री 100 से अधिक आउटलेट और 64 से ज्यादा विदुर प्रेरणा कैफे के माध्यम से हो रही है। अभी तक विदुर ब्रांड का कारोबार 12 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है।
विज्ञापन

जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 30 हजार से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। इन्हें समय-समय पर प्रशिक्षण देकर उत्पादन, पैकेजिंग और विपणन की जानकारी दी जाती है। जिला प्रशासन ने इन उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए विदुर ब्रांड विकसित किया, जिससे महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है और स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिल रही है। यह पहल न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि स्थानीय संसाधनों पर आधारित उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का माध्यम भी बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात से मिली राष्ट्रीय पहचान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात 26 जुलाई को हुए कार्यक्रम में ग्राम लखीवाला की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी का प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया था। इसके बाद यह पहल राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई।



-महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का मंच
स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं सामूहिक रूप से गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार कर रही हैं। विदुर ब्रांड के माध्यम से उन्हें स्थायी बाजार, बेहतर मूल्य और नियमित आय का अवसर मिल रहा है, जिससे उनका सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है।
-मनोज वर्मा, डीसी एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed