सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather In West UP: Turns Cooler in Meerut as Rain Brings Temperature Down

Weather In West UP: बदला मौसम का मिजाज, बारिश से तापमान गिरा-AQI सुधरा, फसलों को नुकसान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 19 Mar 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Weather In West UP:  मेरठ में बारिश के बाद मौसम में बदलाव, तापमान गिरा और ठंड का अहसास, अगले दो तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम।

Weather In West UP: Turns Cooler in Meerut as Rain Brings Temperature Down
बारिश के गिरी फसल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। लगातार हो रही रिमझिम बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और लोगों को एक बार फिर हल्की ठंड का एहसास होने लगा है।

Trending Videos


बीती रात हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। इसका असर तापमान पर साफ दिखाई दिया और दिन का अधिकतम तापमान नीचे आ गया, जिससे मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Meerut: 'हर चुनाव में देते हैं वोट, नहीं मिली राजनीतिक भागीदारी', भारतीय ब्राह्मण संसद ने किया भाजपा का विरोध

अभी दो-तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। बारिश के चलते तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

तापमान और एक्यूआई में सुधार
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.8 डिग्री दर्ज किया गया। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 97 दर्ज हुआ, जो पहले के मुकाबले बेहतर स्थिति को दर्शाता है।

विभिन्न क्षेत्रों का एक्यूआई
गंगानगर में 96, जयभीम नगर में 90, पल्लवपुरम में 104, बेगमपुल में 88 और दिल्ली रोड पर 89 एक्यूआई दर्ज किया गया। बारिश के चलते मेरठ और आसपास के क्षेत्रों की हवा में भी सुधार देखा गया है।

फसलों के लिए फायदेमंद बारिश
विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी, जिससे किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed