{"_id":"6973c24f8f3c389e990ca5e4","slug":"wishing-for-happiness-and-prosperity-by-offering-oblations-in-the-havan-yagya-on-vasant-panchami-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-170702-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वसंत पंचमी पर हवन-यज्ञ में आहुतियां देकर की सुख-समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वसंत पंचमी पर हवन-यज्ञ में आहुतियां देकर की सुख-समृद्धि की कामना
विज्ञापन
नजीबाबाद के बाल सदन स्कूल में वसंत पंचमी पूजन करते शिक्षक। स्रोत-स्कूल
विज्ञापन
नजीबाबाद। विद्यालयों में शुक्रवार को वसंत पंचमी पर्व सरस्वती पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। बाल सदन मोंटेसरी स्कूल में प्रबंधक डॉ. एसके जौहर और प्रधानाचार्या किरणबाला ने मां सरस्वती का पूजन किया। पंडित अपार भारद्वाज ने यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ में आहुतियां देकर अंजना, रीना अग्रवाल, पूजा शर्मा, अंशु, कंचन शर्मा, दुर्गा भारद्वाज, प्रतिभा राजपूत आदि ने सुख-समृद्धि की कामना की।
सिटी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विनय कौशिक, प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा, कमल, विपिन त्यागी, रचना त्यागी, प्रतिभा अग्रवाल आदि रहे। सन शाइन पब्लिक स्कूल फजलपुर तबेला में प्रबंधक विनोद मित्तल व प्रधानाचार्य आलोक अग्रवाल ने मां सरस्वती का पूजन कर वसंत पंचमी पर्व मनाया। नार्थ इंडिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में संस्थान के निदेशक अवनीश अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक अभिनव अग्रवाल, प्राचार्या डॉ. शिवानी चौहान ने कहा कि वसंत पंचमी ज्ञान, सकारात्मक ऊर्जा और नवचेतना का प्रतीक है। मूलचंद अकादमी में प्रबंधक अनिल चौहान, प्रधानाचार्या ममता सिंह चौहान एवं उप प्रधानाचार्य डीएस राठौर ने और एमडीएस इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ. अतुल बहादुर सक्सेना, उप प्रबंधक नीरज जैन ने मां सरस्वती पूजन किया।
अफजलगढ़। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वसंत पंचमी, मातृ- पितृ पूजन, वीर हकीकत राय जन्म दिवस एवं सुभाष चंद्र बोस जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शांतिकुंज भज्जावाला से आए त्रिलोचन सिंह ने हवन-यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञमानी व्यवस्थापक बलराम सिंह एवं कोषाध्यक्ष योगराज सिंह ने की। प्रधानाचार्य प्रकाश वीर आर्य, ओमकार सिंह, कमल कुमार, स्वाति, राम गोपाल सिंह, कर्मवीर सिंह, मनोज कुमार, राहुल कुमार, हेमलता देवी, सर्वेश कुमार आदि रहे। उधर, शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने पूजन कराया। प्रमोद बजाज, विपिन कुमार जैन, योगेंद्र कुमार आदि रहे।
नगीना। इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव चौधरी ने वसंत पंचमी का महत्व बताया। छात्रों ने वसंत पंचमी और देश के लिए सुभाषचंद्र बोस के योगदान के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के अध्यक्ष ओम प्रकाश, प्रबंध निदेशक अशोक राजपूत, निर्देशक दीपक राजपूत, निदेशक अकादमी डॉ. अंजना राजपूत रहे।
नहटौर। गांव बल्लाशेरपुर स्थित कुसुम देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सरस्वती जन्मोत्सव, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती एवं वीर हकीकत राय बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हवन में मुख्य यजमान के रूप में पुष्पेंद्र कुमार एवं परवेंद्र कुमार सपत्नीक उपस्थित रहे। हवन सतीश कुमार शर्मा ने कराया। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार, विनेश पाल सिंह, शैलेंद्र कुमार, अशोक कुमार, सुरेंद्र सिंह, अनुज कुमार, नकुल कुमार आदि रहे।
कोतवाली देहात। ओम इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेश्वरी जट में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्रा अवनी, महिमा और दृष्टि ने माता सरस्वती का रूप धरकर कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानाचार्य डॉ. सरजीत सिंह ने कहा कि वसंत पंचमी सरस्वती माता के पूजन का दिन है। यह दिन ग्रीष्म ऋतु का आगमन लेकर आता है तथा यह नई फसलों का उपहार देता है।
एमपीएस ग्लोबल स्कूल नूर अलीपुर भगवंत में बच्चे पीले वस्त्र पहनकर स्कूल आए। प्रधानाचार्य संजीव जैन, आदित्य वीर सिंह, स्वाति चौधरी आदि मौजूद रहे।
केएस चिल्ड्रन एकेडमी में चंचल त्यागी ने बच्चों को वसंत पंचमी पर्व के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संचालन मानसी अग्रवाल ने किया।
Trending Videos