सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Yellow-throated Martin spotted in the forests of Kalagarh

Bijnor News: कालागढ़ के वनों में दिखाई दिया पीले गले वाला मार्टिन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Yellow-throated Martin spotted in the forests of Kalagarh
कालागढ़ के वनों में दिखाई दिया शर्मीला जीव पीले गले वाला मार्टिन वाली खबर का फोटोकालागढ़ के ज
विज्ञापन
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज के वनों के किनारे दुर्लभ हो चला जीव पीले गले वाला मार्टिन दिखाई दिया है। इस जीव के दिखाई देने से कार्बेट टाइगर रिजर्व में उत्साह का माहौल है।
Trending Videos

कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में वन्यजीवों की अनोखी प्रजातियां अक्सर सामने आती रहती हैं। ऐसे में ही कालागढ़ में पीले गले वाला मार्टिन दिखाई दिया है। रामगंगा जलविद्युत गृह से कालागढ़ आ रहे ईई मनोज कुमार व सहायक अभियंता तनवीर अहमद ने बताया कि रास्ते में एक खूबसूरत जीव को देखकर वह रूक गए। उसको देखने लगे। कुछ ही देर में जब जीव को किसी की निगाहों का एहसास हुआ तो वह तेजी से सड़क पार कर जंगल में चला गया। कार्बेट पार्क वन्यजीवों की जैव विविधता में समृद्ध है। यहां बाघ, एशियाई हाथियों के अलावा भी बहुत से दुर्लभ जीव दिखाई दे जाते हैं। अब कालागढ़ में पीले गले वाला मार्टिन ने अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालागढ़ उपखंड में दिखाई दिया था हॉफिंच पक्षी
नवंबर के महीने में कालागढ़ उपखंड के ढेला पर्यटन जोन के शिकारी कुआं में पर्यटकों को हॉफिंच पक्षी भी दिखाई दिया था। अब कालागढ़ में येलो थ्रोटेड मार्टिन भी नजर आ गया है। कालागढ़ का जंगल जीवों के साथ दुर्लभ पक्षी/जीवों का क्षेत्र बन रहा है।
येलो थ्रोटेड मार्टिन का नजर आना उत्साहजनक
कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा.साकेत बड़ोला के अनुसार यह जीव कम दिखाई देता है। कार्बेट में इसका दिखाई देना उत्साहजनक है। यह कार्बेट टाइगर रिजर्व के लिए उपलब्धी है।
सुरक्षा के निर्देश दिए
कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी अमित ग्वासीकोटि के अनुसार अनुसूची द्वितीय का जीव संरक्षण में है। कालागढ़ में दिखाई दिया है। शर्मीला होता है। छोटे जीवों जैसे गिलहरी, पक्षियों के अंडे आदि इसके आहार होते हैं। गश्ती दलों को इसकी निगरानी के साथ सुरक्षा के लिए कहा जा रहा है। वहीं आम जनता से भी अपील की गई है कि जीव से दूरी बनाएं। इसके संरक्षण में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed