{"_id":"6a7397efcabcc6ef3204298e","slug":"1-million-received-for-the-har-ghar-tiranga-campaign-badaun-news-c-123-1-ba11032-170108-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हर घर तिरंगा अभियान के लिए 10 लाख मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हर घर तिरंगा अभियान के लिए 10 लाख मिले
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यशाला में मंचासीन प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिलाध्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में आजादी का पर्व मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। हर घर तिरंगा आयोजन के लिए जनपद को 10 लाख रुपये मिले हैं। चार लाख तिरंगा बनवाए जा रहे हैं। तिरंगा रैली, तिरंगा प्रदर्शनी सहित कई कार्यक्रम होंगे।
जिले के हर घर, कार्यालयों, संस्थाओं, सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा महोत्सव मनाने के निर्देश जारी हुए हैं। इसके अंतर्गत तिरंगा रैली, तिरंगा कॉन्सर्ट के कार्यक्रम भी होंगे। तिरंगा रैली में प्रशासन, पुलिस, युवा, विद्यार्थी, सरकारी अधिकारी, कर्मचारी और सशस्त्र बलों के सदस्य, महिला स्वयं सहायता समूह और सामाजिक संगठन शामिल किए जाएंगे।
तिरंगा कॉन्सर्ट के आयोजन में युद्धों में शहीद हुए सेनानियों व स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य सचिव की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, इस बार तिरंगा प्रदर्शनी शॉपिंग मॉल, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, सार्वजनिक उद्यान आदि स्थानों पर आयोजित की जाएंगी। इसी के साथ तिरंगा थीम आधारित प्रकाश सज्जा एवं अलंकरण के तहत सरकारी भवनों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, अस्पतालों, विद्यालयों, बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
बदायूं में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह को चार लाख तिरंगा बनवाने का ऑर्डर दिया गया है। वहीं प्रदेशभर में ग्रामीण क्षेत्र में दो करोड़ और शहरी क्षेत्र में एक करोड़ तिरंगा पंचायती राज विभाग और नगर विकास बनवा रहा है।
इधर, जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने बताया कि चार लाख तिरंगा बनाने का लक्ष्य मिला हे। एक तिरंगा बनवाने की एवज में 20 रुपये दिए जाएंगे। इसी हिसाब से स्वयं सहायता समूह को भुगतान कराया जाएगा।
तिरंगा की लंबाई 3 फुट तो चौड़ाई दो फुट होनी चाहिए
इस बार शासन स्तर से तिरंगा बनवाने और फहराने के नियम भी जारी किए हैं। तिरंगा की लंबाई 3 फुट है तो उसकी चौड़ाई दो फुट होनी चाहिए। तिरंगा बनवाने की सामग्री खादी या हाथ से कता हुआ कपड़ा, सूती, पॉलीस्टर, ऊनी, सिल्क भी हो सकता है।
भाजपा ने की तैयारी, 10 से 15 अगस्त तक राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगेगा बदायूं
बदायूं। भाजपा कार्यालय पर बुधवार को आयोजित जिला कार्यशाला में बताया गया कि 10 अगस्त से 15 अगस्त तक बदायूं राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान केवल भाजपा का कार्यक्रम नहीं, पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाला जनअभियान है। कार्यकर्ता बूथ के प्रत्येक घर जाकर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि 10 से 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी, जिनमें युवा, महिलाएं, पूर्व सैनिक, सामाजिक संगठन, व्यापारी, छात्र-छात्राएं, समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों, स्मारकों एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
13 अगस्त को मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर राष्ट्रध्वज फहराने का कार्य किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर देश विभाजन की त्रासदी को स्मरण किया जाएगा।
मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष आशीष शाक्य ने किया। इस अवसर ज्ञानवती सागर, प्रियंका चौहान, जगदीश लोनिया, शिशुपाल शाक्य, ओमकृष्ण सागर, वीरेंद्र राजपूत, अमित पाठक, विक्रांत यादव आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद