फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tubewell bill sent without connection; case registered against Engineer, SDO, and JE.

Budaun News: बिना कनेक्शन भेजा ट्यूबवेल का बिल, अभियंता, एसडीओ व जेई पर केस दर्ज

Thu, 06 Aug 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Tubewell bill sent without connection; case registered against Engineer, SDO, and JE.
बदायूं। विद्युत निगम के अधिकारियों ने बिना ट्यूबवेल का कनेक्शन लिए फर्जी ढंग से आठ हजार सात रुपये का बिल बनाकर किसान को उसके मोबाइल नंबर पर भेज दिया। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने विद्युत निगम के तत्कालीन अधिशासी अभियंता आरएन वर्मा, एसडीओ विक्रम सैनी, जेई सतीश कुमार और एक अज्ञात मीटर रीडर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिनावर थाना क्षेत्र के गांव रहमा गांव निवासी मेहंदी हसन की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उनके पुत्र तस्लीम के मोबाइल पर जुलाई 2023 में बिजली निगम की ओर से एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें उनके नाम से जारी बिजली खाते का 8 हजार 7 रुपये का बिल जमा करने को कहा गया।
विज्ञापन

लिंक से बिल डाउनलोड करने पर पता चला कि उनके नाम से पहले ही कृषि नलकूप का बिजली कनेक्शन जारी किया जा चुका है, जबकि उन्होंने वर्ष 2022 में ऐसा कोई आवेदन ही नहीं किया था। पीड़ित का यह भी आरोप है कि तत्कालीन अधिशासी अभियंता आरएन वर्मा, एसडीओ विक्रम सैनी, जेई सतीश कुमार और अज्ञात मीटर ने आपसी मिलीभगत से फर्जी अभिलेख तैयार कर कनेक्शन जारी किया और नियमित मीटर रीडिंग भी दर्ज दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed