{"_id":"6a70f60107f154af2c01466a","slug":"10-year-old-boy-critically-injured-after-neem-branch-falls-on-him-referred-to-district-hospital-badaun-news-c-123-1-ba11032-170019-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नीम की डाल गिरने से 10 वर्षीय बालक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नीम की डाल गिरने से 10 वर्षीय बालक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
Tue, 04 Aug 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
घायल प्रतीक कुमार।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। गांव छोलायन में सोमवार की देर शाम करीब सात बजे बारिश के बाद एक नीम के पेड़ की डाल गिरने से उसके नीचे खेल रहा 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गांव छोलायन निवासी ज्ञान सिंह का 10 वर्षीय पुत्र प्रतीक कुमार सोमवार की देर शाम अन्य बच्चों के साथ गांव में एक नीम के पेड़ के नीचे खेल रहा था। इसी दौरान बारिश के बाद अचानक पेड़ की भारी डाल टूटकर उसके ऊपर गिर गई। हादसे में प्रतीक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी लेकर पहुंचे। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने प्राथमिक उपचार किया। बालक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद