फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Inauguration of the model road; route illuminated by fancy lights.

Budaun News: मॉडल सड़क का शुभारंभ, फैंसी लाइटों से जगमगाया मार्ग

Tue, 04 Aug 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 04 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of the model road; route illuminated by fancy lights.
शहर में ऊपर पारा रोड का उद्धाटन करते पूर्व मंत्री व पालिकाध्यक्ष। स्रोत पालिका - फोटो : Archive
बदायूं। शहर में नगर पालिका की ओर से उझानी मार्ग से ऊपरपारा तक लगभग 35 लाख रुपये की लागत से तैयार कराई गई सड़क का लोकार्पण किया गया। सड़क को केवल सीसी निर्माण तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि यातायात सुरक्षा और आकर्षण बढ़ाने के लिए इस पर सफेद रोड मार्किंग, कैट्स आई और फैंसी लाइट पोल भी लगाए गए हैं। नगर पालिका का दावा है कि यह शहर की पहली ऐसी मॉडल सड़क है, जिसे आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि शहर में लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और आने वाले समय में भी विकास की यह गति जारी रहेगी। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि नगर पालिका बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करा रही है। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च से जुड़े मार्गों का निर्माण कराया गया है। सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। शहर के अन्य प्रमुख मार्गों को भी चरणबद्ध तरीके से आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्तयार, हाजी अबूबक्र, अहमद रजा, सरफराज अंसारी, डॉ. जफर अंसारी, फखरे आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed