फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case registered against six individuals for assaulting a female constable and obstructing official duty.

Budaun News: महिला सिपाही से मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने पर छह के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 04 Aug 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 04 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Case registered against six individuals for assaulting a female constable and obstructing official duty.
बदायूं। महिला को घर में प्रवेश से रोकने, पुलिस टीम से अभद्रता करने और महिला सिपाही के साथ मारपीट के आरोप में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की मैकूलाल चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ रविवार सुबह चेकिंग और कांवड़ ड्यूटी पर थे। इसी दौरान पीआरवी से सूचना मिली कि मिशन इंग्लिश स्कूल के गेट पर शोभा फ्रांसिस को कुछ लोग घर में प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पहले से पीआरवी मौजूद थी। पुलिस टीम ने समझाया, लेकिन वहां पर मौजूद रितिका बैलिग्टन, शीतल बैलिग्टन, मोहिनी, शोइन जॉन, अश्विनी मैसी और नितिन नहीं माने। आरोप है कि इन सभी ने गाली-गलौज करते हुए हंगामा किया। पुलिस के कार्य में बाधा डालते हुए धक्का-मुक्की की। आरोपियों ने महिला कांस्टेबल प्रीति कुमारी के साथ मारपीट की। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट, धमकी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं।
विज्ञापन

इधर, सिविल लाइंस के मिशन इंग्लिश स्कूल की प्रबंधक रितिका बैलिग्टन की तहरीर पर पुलिस ने शोभा फ्रांसिस और उनके पुत्र काव्यांश के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और गला दबाकर हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed