{"_id":"6a70f6704caa037714074f3a","slug":"timber-stolen-in-collusion-with-section-and-beat-in-charges-recovered-during-a-raid-badaun-news-c-123-1-bdn1037-170023-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सेक्शन और बीट प्रभारी की मिलीभगत से लकड़ी चोरी, छापा मारने पर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सेक्शन और बीट प्रभारी की मिलीभगत से लकड़ी चोरी, छापा मारने पर बरामद
Tue, 04 Aug 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली। आंधी में गिरे सरकारी पेड़ों की लकड़ी की आड़ में चल रहे कथित अवैध कारोबार का वन विभाग ने खुलासा किया है। सिद्धीपुर कैथोली और फतेहपुर के बीच स्थित बाग के पास खेत में संचालित लकड़ी के फड़ पर छापेमारी के दौरान सैकड़ों क्विंटल पापड़ी और जामुन की लकड़ी बरामद की गई। वन विभाग ने लकड़ी को कब्जे में लेकर फड़ संचालक शकील के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, जांच के दौरान सेक्शन प्रभारी और बीट प्रभारी की भूमिका प्रथम दृष्टया संदिग्ध मिली। दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दो दिन में जवाब मांगा है।
क्षेत्रीय वनाधिकारी बिसौली के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने रविवार शाम कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि बरामद लकड़ी किशोरगंज के निकट संरक्षित वन क्षेत्र में आंधी के दौरान गिरे 15 से 16 सरकारी पापड़ी और जामुन के पेड़ों की हो सकती है। इसके बाद सवाल उठने लगे हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में सरकारी लकड़ी फड़ तक कैसे पहुंच गई। विभागीय निगरानी के बावजूद इसकी जानकारी समय रहते क्यों नहीं हो सकी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने सेक्शन प्रभारी व बीट प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं पूरे मामले की जांच उप प्रभागीय वनाधिकारी सहसवान ज्ञान सिंह को सौंपी है। वहीं, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने भी मामले की शिकायत प्रभारी मंत्री व वन मंत्री के समक्ष की है। इसके बाद वन विभाग ने सक्रियता दिखाई।
वर्जन-
-सरकारी लकड़ी गायब होने की जानकारी मिली। छापामार कार्रवाई के दौरान वह लकड़ी बरामद हो गई। फड़ संचालक पर केस दर्ज किया गया है। साथ ही दो कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध मिली है। उनसे जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
-विनिता सिंह, डीएफओ