फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   20-minute-long argument in the Neelkanth Mahadev-Jama Masjid case.

Budaun News: नीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद मामले में 20 मिनट हुई बहस

Wed, 12 Aug 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
20-minute-long argument in the Neelkanth Mahadev-Jama Masjid case.
बदायूं। नीलकंठ महादेव और जामा मस्जिद से जुड़े पुराने वाद में मंगलवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने करीब 20 मिनट तक अपने-अपने तर्क रखे। मुस्लिम पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए निचली अदालत में मामले की सुनवाई पर रोक लगाने की मांग की गई। इस पर अदालत ने इंतजामिया कमेटी के अधिवक्ताओं से सुप्रीम कोर्ट का लिखित आदेश प्रस्तुत करने को कहा। अब मामले में अगली सुनवाई 13 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी की ओर से दो अधिवक्ता अदालत पहुंचे। वहीं नीलकंठ महादेव पक्ष की ओर से चार अधिवक्ताओं ने पक्ष रखा। मामला वर्ष 2022 में अदालत पहुंचा था। हिंदू पक्ष का दावा है कि वर्तमान जामा मस्जिद स्थल पर पहले नीलकंठ महादेव मंदिर था। वहीं, मुस्लिम पक्ष इन दावों को खारिज करते हुए स्थल पर हमेशा से मस्जिद होने की बात कही। वाद की सुनवाई योग्य होने पर भी सवाल उठाए। मामले में एएसआई की रिपोर्ट पहले ही अदालत में दाखिल हो चुकी है। मुस्लिम पक्ष की ओर से बहस जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed