फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shivalayas echoed with chants of 'Bam-Bam Bhole'.

Budaun News: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Wed, 12 Aug 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Shivalayas echoed with chants of 'Bam-Bam Bhole'.
बिल्सी के नील कंठेश्वर मंदिर में पूजा करते लोग। संवाद
बदायूं। शिवतेरस पर बम-बम भोले के जयकारों से दिनभर शिवालय गूंजते रहे। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

शहर के काली सड़क पर स्थित बिरुआबाड़ी मंदिर पर भोर से श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगना शुरू हो गईं, जो दोपहर तक चलती रहीं। श्रद्धालु भगवान भोले के दर्शन करते नजर आए। यही हाल मंडी तिराहे के पास स्थित गौरी शंकर मंदिर का रहा। यहां भी तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लग गईं। जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, वैसे ही श्रद्धालुओं ने भगवान भोले के दर्शन किए।
इस दौरान शिवालय में बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। वहीं बरेली रोड स्थित हर प्रसाद मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। तीनों प्रमुख मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन




बाबा भोलानाथ धाम मंदिर में जुटे शिवभक्त

रेहडिया। बदायूं-मुरादाबाद हाईवे मार्ग पर वजीरगंज व नदवारी मार्ग पर स्थित बाबा भोलानाथ धाम मंदिर में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कांवड़ियों ने पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। कांवड़ियों के जत्थे डीजे और भोलेनाथ के जयकारों के साथ मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन






महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब



बिल्सी। नगर के हनुमानगढ़, देववाणी, शिव शक्ति भवन, मां दुर्गा देवी मंदिर, कुटी मंदिर समेत अधिकांश शिव मंदिरों में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। गांव जरसैनी, सिमर्रा भोजपुर, सिरसौल, बांस बरौलिया, पिंडौल, नगला डल्लू, सतेती, सिद्धपुर चित्रसैन, रिसौली, निजामपुर, परौली आदि में भी शिवालयों पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। भक्तों ने महाशिवरात्रि का उपवास रखा। मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस मुस्तैद रही। संवाद


सिद्ध बरौलिया पौराणिक मंदिर में उमड़ा आस्था का जन सैलाब

उघैती। शिव तेरस पर उघैती क्षेत्र के सिद्ध बरौलिया स्थित पौराणिक महर्षि जमदग्नि तपोस्थली पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। सुबह से ही यहां के शिवालय में दर्शन और जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा। शिव भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। कांवड़िये कछला और हरिद्वार से गंगाजल लेकर यहां पहुंचे और अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। संवाद


दहगवां के मंदिरों में की गई विशेष सजावट
दहगवां। श्री सिद्ध मनोकामेश्वर नाथ धाम, गुप्ती बाबा, श्रीराम मंदिर में विशेष सजावट की गई। यहां पहुंचकर लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की गई। संवाद


ग्राम देवी मंदिर में में हुआ भंडारा
दबतोरी। क्षेत्र के ग्राम मुसिया नगला के ग्राम देवी मंदिर में भंडारा हुआ, जिसमें कांवड़ियों और ग्राम वासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र मिश्रा, विपिन, डॉ. प्रमोद, राजेश, सोनू, अमित, मोहित, प्रवीण, सौरभ, टिंकू, पवन आदि मौजूद रहे। संवाद






शिव तेरस पर सजाए गए नर्मदेश्वर महादेव



रुदायन। नर्मदेश्वर महाराज मंदिर में बाबा का मनोहारी शृंगार किया गया। इसके साथ ही रात में शिव-पार्वती विवाह की कथा हुई। इस दौरान भगवान श्रीगणेश और हनुमानजी की मनोहारी झांकियां प्रस्तुत की गईं। मंगल गीतों और जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। इस अवसर पर सोमपाल गुप्ता, महेंद्र पाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, रविशंकर,मनोज, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद











पुलिस चौकी पर हुआ भंडारा, भीड़ उमड़ी



ओरछी/फैजगंज। शिव-त्रियोदशी पर सोमवार की रात्रि को पुलिस की ओर से भंडारा कराया गया। उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुभाष कुमार व पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान, उपनिरीक्षक जगवीर सिंह ने कांवड़ियों को प्रसाद बांटा। इधर, परमानन्द पुर गांव देवी मां मंदिर पर भी प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर अनिल कुमार पाठक, निखिलेश कुमार पाठक, देवेंद्र पाठक, सचिन यादव आदि मौजूद रहे। संवाद



शिव तेरस पर कछला गंगा घाट से जल लेकर रवाना हुए शिवभक्त

बदायूं। शिव तेरस पर रात से मंगलवार सुबह 10 बजे तक कछला गंगा घाट पर शिवभक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने गंगा जल भरकर जलाभिषेक के लिए प्रस्थान किया। दोपहर बाद भीड़ कम होते ही घाट पर अचानक सुनसान हो गया। दुकानदार भी अपनी दुकानों के सामने आराम करते नजर आए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अब दो दिन कांवड़ियों की रफ्तार धीमी रहेगी, फिर दोबारा बढ़ोतरी होगी। रविवार को लगे भयंकर जाम को देखते हुए प्रशासन ने स्नान स्थल का विस्तार और पार्किंग की संख्या बढ़ाने का काम तेज कर दिया है, ताकि आगे भीड़ नियंत्रण में रहे। संवाद

बिल्सी के नील कंठेश्वर मंदिर में पूजा करते लोग। संवाद

बिल्सी के नील कंठेश्वर मंदिर में पूजा करते लोग। संवाद

बिल्सी के नील कंठेश्वर मंदिर में पूजा करते लोग। संवाद

बिल्सी के नील कंठेश्वर मंदिर में पूजा करते लोग। संवाद

बिल्सी के नील कंठेश्वर मंदिर में पूजा करते लोग। संवाद

बिल्सी के नील कंठेश्वर मंदिर में पूजा करते लोग। संवाद

बिल्सी के नील कंठेश्वर मंदिर में पूजा करते लोग। संवाद

बिल्सी के नील कंठेश्वर मंदिर में पूजा करते लोग। संवाद

बिल्सी के नील कंठेश्वर मंदिर में पूजा करते लोग। संवाद

बिल्सी के नील कंठेश्वर मंदिर में पूजा करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed