फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A mob beat up a doctor and stripped him half-naked in the presence of the police after cattle were injured.

Budaun News: गोवंश के घायल होने पर भीड़ ने पुलिस के सामने डॉक्टर को पीटकर किया अर्धनग्न

Wed, 12 Aug 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
A mob beat up a doctor and stripped him half-naked in the presence of the police after cattle were injured.
बिचपुरी पर कार के अंदर बैठा डॉक्टर और कार पलटते ग्रामीण। वीडियो ग्रेब
बदायूं। म्याऊं क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव बिचपुरी के पास उसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के मेडिकल ऑफिसर (एमओ) डॉ. राहुल सिद्धार्थ की कार से गोवंश टकराकर घायल हो गया। इससे आक्रोशित हुए ग्रामीणों ने कार पलटने की कोशिश की। स्टेयरिंग से घसीटकर डॉक्टर को सड़क पर गिरा लिया। लात-घूंसों से जमकर पीटा। कपड़े फाड़कर अर्धनग्न कर दिया। बमुश्किल भीड़ के कब्जे से पुलिस डॉक्टर को छुड़ाकर म्याऊं थाने ले गई।
विज्ञापन

घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। मेडिकल ऑफिसर डॉ. राहुल सिद्धार्थ अपनी कार से उसावां से बदायूं जा रहे थे। गांव बिचपुरी के पास सड़क पर अचानक गोवंश कार के सामने आ गया। टकराने से गोवंश घायल हो गया। गोवंश के खून निकलता देख मौके पर पहुंचे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। भीड़ ने कार को घेर लिया और उसे पलटने की कोशिश की। इससे भी ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हुआ तो उन्होंने कार में बैठे डॉक्टर को स्टेयरिंग से घसीटकर सड़क पर गिराकर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी डॉक्टर को बचाने का प्रयास करता रहा। भीड़ नशे में कार चलाने का आरोप लगाते हुए डॉक्टर को पीटती रही। कुछ ग्रामीणों ने तोड़फोड़ कर कार क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद डॉ. राहुल सिद्धार्थ को भीड़ से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें म्याऊं थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के लगाए आरोपों की पुष्टि के लिए डॉक्टर का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।





डॉ. राहुल सिद्धार्थ का एक्सीडेंट होने के बारे में जानकारी मिली है। वह कुछ समय से अवकाश पर चल रहे थे। सोमवार को कार्यभार ग्रहण करने के लिए पहुंचे थे, उनसे कुछ अभिलेख मांगे गए थे, जो उन्हें आज दाखिल करने थे। शायद उन्हीं को लेने वह उसावां से बदायूं आ रहे थे। डॉ. राहुल सिद्धार्थ का मेडिकल चेकअप कराया गया है। जांच में उनके चोट नजर आई है। वहीं उनके शरीर में अल्कोहल की पुष्टि नहीं हुई है। -डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ









घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी का उद्देश्य दुर्घटना करना नहीं है। इसको लेकर डॉ. राहुल सिद्धार्थ के परिवार से संपर्क किया है। उनके साथ मिलकर कानूनी स्टैंड लिया जाएगा। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की ओर से उच्चाधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा, क्योंकि किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकारी नहीं है। - राजेश कुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ







छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाते रहे एमओ... ग्रामीण बरसाते रहे थप्पड़, घसीटने का वीडियो वायरल



- गोवंश को कार की टक्कर लगने के बाद डॉ. राहुल सिद्धार्थ को बेरहमी से पीटने का मामला



संवाद न्यूज एजेंसी



बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बिचपुरी गांव के पास उसावां सीएचसी में तैनात मेडिकल ऑफिसर (एमओ) डॉ. राहुल सिद्धार्थ के साथ जिस तरह की मारपीट और उन्हें घसीटने के वीडियो सामने आए हैं, वे हर किसी को विचलित कर रहे हैं। कार की टक्कर लगने पर गोवंश के घायल होने के बाद भीड़ इतनी उग्र हो गई कि कानून अपने हाथ में ले लिया। चारों ओर से भीड़ में शामिल लोग डॉक्टर पर थप्पड़ बरसाते रहे। डॉक्टर ग्रामीणों के सामने छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाते नजर आए। ग्रामीण यहां भी नहीं रुके, बल्कि पुलिस के सामने भी पीटते रहे।



एक वीडियो में ग्रामीणों की भीड़ कार को पलटते दिख रही है। कुछ ग्रामीणों ने कार को जमीन से आधा उठा लिया। इस दौरान दूसरी तरफ ट्रैक्टर-ट्रॉली की ओट की वजह से कार पलटने की स्थिति में आकर एक ओर झुक गई। यदि कार को ग्रामीण पलट देते तो डॉक्टर की जानमाल को खतरा ज्यादा हो सकता था।



भीड़ ने कार की सभी खिड़कियों के शीशे डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिए। उस वक्त डॉक्टर कार में ही बैठे थे। डॉक्टर को कार से घसीटने के दौरान का वीडियो हर किसी को झकझोर देने वाला है। पुलिस की मौजूदगी में भी कुछ ग्रामीण डॉ. राहुल सिद्धार्थ के साथ मारपीट करते रहे। डॉक्टर को कई थप्पड़ मारे। वह ग्रामीणों से छोड़ने की गुहार लगाते हुए नजर आए। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।







कार में तोड़फोड़ के दौरान हाईवे पर मची अफरातफरी



ग्रामीणों के गुस्से का शिकार डॉक्टर की कार भी हुई। भीड़ ने कार में तोड़फोड़ शुरू की तो हाईवे पर अफरातफरी का माहौल हो गया। कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया। काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के आगे पुलिस बेबस नजर आई।







म्याऊं थाने ले गई पुलिस



पुलिस ने डॉ. राहुल सिद्धार्थ को भीड़ से छुड़ाकर म्याऊं थाने पहुंचाया। घटना के बाद पुलिस ने मौके की स्थिति और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। हादसे में घायल गोवंश की स्थिति और उसके उपचार को लेकर भी जानकारी की गई। वहीं, डॉक्टर के साथ मारपीट और कार में तोड़फोड़ किए जाने के मामले में पुलिस वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

आरोपियों को वीडियो से चिह्नित कर कार्रवाई करेगी पुलिस

डॉक्टर की ओर से घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई है। घटना के दौरान बनाए गए वीडियो फुटेज को भी देखा जाएगा। वीडियो के आधार पर मारपीट और तोड़फोड़ में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अंकिता शर्मा, एसएसपी



डॉक्टर से मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार



बदायूं। बिचपुरी गांव के पास स्कॉर्पियो कार की टक्कर से एक गोवंश के घायल होने के बाद गाय स्कॉर्पियो कार चला रहे डॉ. राहुल सिद्धार्थ के साथ मारपीट करने के आरोप में बिचपुरी निवासी शेखर, धर्मेंद्र उर्फ नेत्रपाल, धर्मेंद्र और धर्मपाल को मंगलवार की देर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। बुधवार को सभी आरोपी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाएंगे। संवाद

बिचपुरी पर कार के अंदर बैठा डॉक्टर और कार पलटते ग्रामीण। वीडियो ग्रेब

बिचपुरी पर कार के अंदर बैठा डॉक्टर और कार पलटते ग्रामीण। वीडियो ग्रेब

बिचपुरी पर कार के अंदर बैठा डॉक्टर और कार पलटते ग्रामीण। वीडियो ग्रेब

बिचपुरी पर कार के अंदर बैठा डॉक्टर और कार पलटते ग्रामीण। वीडियो ग्रेब

बिचपुरी पर कार के अंदर बैठा डॉक्टर और कार पलटते ग्रामीण। वीडियो ग्रेब

बिचपुरी पर कार के अंदर बैठा डॉक्टर और कार पलटते ग्रामीण। वीडियो ग्रेब

बिचपुरी पर कार के अंदर बैठा डॉक्टर और कार पलटते ग्रामीण। वीडियो ग्रेब

बिचपुरी पर कार के अंदर बैठा डॉक्टर और कार पलटते ग्रामीण। वीडियो ग्रेब

बिचपुरी पर कार के अंदर बैठा डॉक्टर और कार पलटते ग्रामीण। वीडियो ग्रेब

बिचपुरी पर कार के अंदर बैठा डॉक्टर और कार पलटते ग्रामीण। वीडियो ग्रेब

बिचपुरी पर कार के अंदर बैठा डॉक्टर और कार पलटते ग्रामीण। वीडियो ग्रेब

बिचपुरी पर कार के अंदर बैठा डॉक्टर और कार पलटते ग्रामीण। वीडियो ग्रेब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed