फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   400 kVA transformer blown out by lightning strike; plaster in houses cracked.

Budaun News: बिजली गिरने से फुंका 400केवीए का ट्रांसफॉर्मर, घरों का प्लास्टर टूटा

Sun, 02 Aug 2026 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
400 kVA transformer blown out by lightning strike; plaster in houses cracked.
बिजली गिरने के बाद ट्रांसफॉर्मर चेक करते विद्युत कर्मी। संवाद
बदायूं। मालवीय गंज में शनिवार अपराह्न एक बजे बिजली गिरने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस चौकी के पास तीन ट्रांसफॉर्मरों में से एक 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर बिजली गिरने से पूरी तरह फुंक गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई घरों की दीवारों से प्लास्टर टूटकर गिर गया। घटना के करीब दो घंटे बाद फुंका ट्रांसफॉर्मर बदलवा दिया गया।
विज्ञापन

मालवीय गंज के अंतर्गत हुसैनी गली निवासी विकास भारद्वाज और प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि वे घर के अंदर बैठे थे। अचानक जोरदार आवाज के साथ धमाका हुआ। हाथ से मोबाइल भी छूटकर गिर गया। घबराकर जब छत पर पहुंचे तो देखा कि घरों की दीवारों का प्लास्टर जगह-जगह से उखड़ गया है। साथ ही चौकी के पास लगा ट्रांसफॉर्मर भी जलकर खराब हो चुका था।
विज्ञापन

एसडीओ अरविंद ने बताया कि सूचना मिलते ही जेई और विद्युत कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। जांच में 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त मिला। इधर, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने कहा कि मालवीय गंज पुलिस चौकी के पास बिजली गिरने से खराब हुआ 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर दो घंटे में बदलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनकमिंग मशीन में खराबी से चार घंटे गुल रही बिजली

बिल्सी। नगर क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र के कंट्रोल रूम में लगी इनकमिंग मशीन में शनिवार अपराह्न करीब दो बजे तकनीकी खराबी आ गई। नगर की विद्युत आपूर्ति शाम छह बजे तक पूरी तरह बाधित रही।

चार घंटे बिजली न आने से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी के बीच पेयजल, घरेलू कार्य और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित रहीं। अधिशासी अभियंता नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इनकमिंग मशीन में अचानक तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति बाधित हुई। विभागीय टीम ने तत्परता से मरम्मत कार्य कर दोष दूर कर दिया। शाम छह बजे आपूर्ति सुचारू हो गई। संवाद

बिजली गिरने के बाद ट्रांसफॉर्मर चेक करते विद्युत कर्मी। संवाद

बिजली गिरने के बाद ट्रांसफॉर्मर चेक करते विद्युत कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed