सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A private bus traveling from Lucknow to Delhi collided with a vehicle ahead.

Budaun News: लखनऊ से दिल्ली जा रही निजी बस आगे चल रहे वाहन से टकराई

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A private bus traveling from Lucknow to Delhi collided with a vehicle ahead.
गंगा एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। गंगा एक्सप्रेस-वे पर नागपुर के पास बुधवार तड़के करीब तीन बजे लखनऊ से दिल्ली जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गई, जिससे बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। आगे चल रहा वाहन मौके पर रुका नहीं, वह निकल गया। हादसे में बस चालक मनकेश उर्फ हनी (33 वर्ष), निवासी बुद्ध विहार रोड, रोहिणी नगर दिल्ली तथा परिचालक अबरार (30 वर्ष) निवासी उत्तराखंड गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार तीन से चार यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं।

दुर्घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने अफरातफरी भरे माहौल में घायलों को बस से बाहर निकलवाया। एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को वजीरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चालक मनकेश उर्फ हनी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की सहायता से हटवाकर सड़क किनारे कराया ताकि यातायात सुचारु हो सके। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed