सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A special train will run on the 21st for the Lekhpal recruitment exam.

Budaun News: लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए 21 को चलेगी स्पेशल ट्रेन

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 19 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
A special train will run on the 21st for the Lekhpal recruitment exam.
विज्ञापन
बदायूं। लेखपाल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 21 मई को स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन मथुरा जंक्शन से बरेली जंक्शन तक संचालित की जाएगी। इससे बदायूं सहित मार्ग के विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को राहत मिलेगी।
Trending Videos

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्पेशल ट्रेन बरेली जंक्शन से सुबह चार बजे रवाना होगी और सुबह 4:48 बजे बदायूं स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन निर्धारित स्टेशनों से होकर सुबह 8:35 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन मथुरा जंक्शन से दोपहर 1:10 बजे रवाना होगी और शाम 4:30 बजे बदायूं स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद शाम 5:50 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि लेखपाल भर्ती परीक्षा के चलते बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के यात्रा करने की संभावना है। ऐसे में अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed