सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Legacy Waste Project begins, 60 metric tonnes of waste will be disposed of scientifically

Budaun News: लीगेसी वेस्ट परियोजना शुरू, वैज्ञानिक तरीके से होगा 60 मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 19 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Legacy Waste Project begins, 60 metric tonnes of waste will be disposed of scientifically
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं ने रसूलपुर स्थित डंपिंग ग्राउंड पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से लीगेसी वेस्ट साइट के उपचार कार्य का मंगलवार को शुभारंभ किया। चेयरमैन फात्मा रजा ने फीता काटकर परियोजना का उद्घाटन किया। इस परियोजना के तहत प्रतिदिन लगभग 60 मीट्रिक टन पुराने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा। इसका उद्देश्य वर्षों से जमा कचरे से क्षेत्र को प्रदूषणमुक्त बनाना है।
Trending Videos

लंबे समय से रसूलपुर डंपिंग ग्राउंड पर जमा लीगेसी वेस्ट स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। कचरे से उठने वाली दुर्गंध, जहरीली गैसें और प्रदूषण के चलते आसपास के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। अब इस परियोजना के शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस काम को करने वाली कंपनी आधुनिक मशीनों और वैज्ञानिक पद्धति से कचरे का निस्तारण करेगी। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि लीगेसी वेस्ट पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। इससे निकलने वाली जहरीली गैसें वायु प्रदूषण बढ़ाती हैं और दूषित पानी भूजल को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका बदायूं को प्रदूषणमुक्त और स्वच्छ शहर बनाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बदायूं नगर पालिका भी इसी दिशा में तेजी से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed