सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Major action by the Transport Department, eight vehicles seized and 56 challans issued

Budaun News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आठ वाहन सीज और 56 चालान

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 19 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Major action by the Transport Department, eight vehicles seized and 56 challans issued
वाहनों की चे​किंग करते एआरटीओ ह​रिओम गौतम। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
बदायूं। परिवहन विभाग ने जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मंगलवार को एक व्यापक अभियान चलाया। इस अभियान के तहत आठ वाहनों को सीज किया गया और 56 दोपहिया वाहनों के चालान किए गए। मंगलवार के अंक में नियम कुचल डग्गामार भर रहे खचाखच सवारियां शीर्षक से खबर का प्रकाशन करने के बाद सक्रिय हुए एआरटीओ हरिओम ने कार्रवाई की है।
Trending Videos

अभियान के दौरान एआरटीओ हरिओम ने अपनी टीम के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग की। इस दौरान अनधिकृत रूप से संचालित सात वाहनों को सीज किया गया। इन वाहनों में बिना फिटनेस और बिना बीमा के चल रहे वाहन भी शामिल थे। इसके अतिरिक्त, एक ओवरलोड माल वाहन का चालान कर उसे भी तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। दोपहिया वाहनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालान किए गए दोपहिया वाहनों के मामलों में कई तरह के उल्लंघन सामने आए। इनमें मुख्य रूप से बिना हेलमेट वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना और सीट बेल्ट का उपयोग न करना शामिल था। इसके अलावा, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई। लगभग दो लाख रुपये का शमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया है।

वाहनों की चेकिंग करते एआरटीओ हरिओम गौतम। स्रोत- विभाग

वाहनों की चेकिंग करते एआरटीओ हरिओम गौतम। स्रोत- विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed