सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man was caught with two and a quarter kilograms of cannabis leaves.

Budaun News: सवा दो किलोग्राम गांजा पत्ती के साथ युवक को दबोचा

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 07 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
A young man was caught with two and a quarter kilograms of cannabis leaves.
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सिमर्रा भोजपुर गांव के पास से एक युवक को गांजा पत्ती के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है।
Trending Videos

पुलिस को सूचना मिली थी कि बिल्सी-वजीरगंज मार्ग स्थित सिमर्रा भोजपुर गांव के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर खड़ा है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा पत्ती बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम शिवकुमार निवासी सिमर्रा भोजपुर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बरामद गांजा पत्ती की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed