सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accused Ajay may run a bulldozer on his uncle's illegal property

Budaun News: आरोपी अजय उसके ताऊ की अवैध संपत्ति पर चल सकता है बुलडोजर

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 27 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Accused Ajay may run a bulldozer on his uncle's illegal property
सैजनी गांव में बनी अजय के ताऊ राकेश की दुकानें। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। एचपीसीएल प्लांट में दो अफसरों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके ताऊ राकेश सिंह समेत अन्य परिवारीजनों पर शिकंजा कसने लगा है। इनकी चिन्हित की गई अवैध संपत्ति में 27 दुकानें, फार्म हाउस से लेकर अवैध रूप से कब्जा की गई भूमि को प्रशासन ने जब्त किया है। आरोपी परिवार को तहसील स्तर से नोटिस जारी कर 11 अप्रैल तक जवाब देने का समय दिया गया है। लेकिन, जिस तरह से यह सब भागे हुए हैं उससे अभी नोटिस का जवाब समय पर देना मुमकिन नहीं लग रहा है। ऐसे में इनकी अवैध संपत्तियाें पर प्रशासन जल्द ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर सकता है।
Trending Videos

सैजनी गांव में बनी यह दुकानें ग्राम समाज की भूमि पर हैं। इसकी पुष्टि तहसील प्रशासन की जांच में हो चुकी है। इसके बाद ही राकेश सिंह के खिलाफ 45 लाख 57 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। साथ ही तहसीलदार कोर्ट से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इस मामले के बाद यह पूरा परिवार भागा हुआ है। ऐसे में अब इसका नोटिस का जवाब समय पर मिलना आसान काम नहीं लग रहा है। यदि समय पर जवाब न मिला तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------------------
प्लांट पर पसरा सन्नाटा, सुरक्षा ऑडिट शुरू
एचपीसीएल प्लांट पर बृहस्पतिवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। यहां पर पुलिस व कंपनी के अधिकारियों की टीम ने सुरक्षा ऑडिट का काम शुरू कर दिया गया है। इस ऑडिट के बाद ही यह तय हो सकेगा कि प्लांट की सुरक्षा कैसे रहेगी और किस वेंडर के जरिये यहां पर कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। प्लांट के सभी हिस्से को कंपनी के सुपुर्द कर दिया गया है। यहां पर सुरक्षा के लिए पुलिस व पीएसी की तैनाती है। हत्या की वारदात को लेकर पुलिस की जांच जारी है। प्लांट परिसर में पुलिस टीम पूरी घटना का सीन रीक्रिएशन भी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed