सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Amid rumours of petrol and diesel shortages, customers are rushing to fill their tanks.

Budaun News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाहों के बीच टंकी फुल कराने लगे ग्राहक

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 27 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Amid rumours of petrol and diesel shortages, customers are rushing to fill their tanks.
पेट्रोल पंप पर चेकिंग करते हुए जिला पूर्ति अ​धिकारी- स्त्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
बदायूं। इजराइल-ईरान के युद्ध के चलते गैस की किल्लत से पूरा देश जूझ रहा है। इस बीच बीच पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह के चलते लोग अपने वाहनों की टंकी फुल करवा रहे हैं।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को शहर के पेट्रोल पंपों पर सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़ दिखी। इसी तरह की स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिली। पेट्रोल भरवाने पहुंचे सुबोध कुमार ने बताया कि उन्हें एक परिचित से सूचना मिली कि पेट्रोल मिलना बंद हो सकता है, इसलिए वह पंप पर तेल भरवाने के लिए पहुंचे हैं। पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि उन्हें मांग के अनुसार पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
फोटो- 50
पूर्ति विभाग ने गैस एजेंसी और पेट्रोल पंपों पर चलाया चेकिंग अभियान
बदायूं। जनपद में उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडरों की सुचारु रूप से आपूर्ति कराए जाने व पेट्रोल पंपों पर डीजल- पेट्रोल के स्टॉक की उपलब्धता बनाए रखने के उद्देश्य से जिला आपूर्ति अधिकारी और आपूर्ति निरीक्षकों की ओर से जांच की गई।
जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद में घरेलू गैस सिलिंडरों एवं डीजल- पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। बृहस्पतिवार को गैस एजेंसियों पर कुल 19711 घरेलू गैस सिलिंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। पेट्रोल पंप धारकों की ओर से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति प्राप्त करने लिए तेल कंपनी में निरंतर इंडेंट लगाए जा रहे हैं। तेल कंपनी से उनकी मांग के अनुसार डीजल एवं पेट्रोल की प्राप्ति हो रही है। संवाद

पेट्रोल पंप पर चेकिंग करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी- स्त्रोत सूचना विभाग

पेट्रोल पंप पर चेकिंग करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी- स्त्रोत सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed