सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Open drains in the city are causing deaths, questions raised on the municipal administration

Budaun News: शहर में खुले नाले बन रहे मौत का कारण, नगर पालिका प्रशासन पर उठे सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 27 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Open drains in the city are causing deaths, questions raised on the municipal administration
विज्ञापन
बदायूं। शहर में नगर पालिका की लापरवाही से खुले पड़े नाले भी लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। मंगलवार रात बरेली में सेटेलाइट बस स्टैंड पर ऐसे ही खुले एक नाले में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद शहर की स्थिति भी चिंता का विषय बन गई है। कभी भी बड़ा हादसा होने का डर होने के बावजूद कई वर्षों में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
Trending Videos


यहां के रोडवेज चौराहे के पास भी नाला पूरा खुला हुआ। जबकि यहां पर रात-दिन रोडवेज बसों को आना-जाना लग रहता है। साथ ही काफी संख्या में यात्रियों का भी आना-जाना होता है। शहर में खुले पड़े नालों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। जिला प्रशासन ने भी कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया। कई प्रमुख स्थानों पुलिस लाइन, इंदिरा चौक, बदायूं क्लब के पास, वाटर वर्क्स रोड, स्काउट भवन के नजदीक और वन विभाग रोड किनारे का नाला खुला है। इन जगहों से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। इनमें स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं। थोड़ी सी असावधानी या अंधेरे में संतुलन बिगड़ने पर कोई भी व्यक्ति इन नालों में गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------
बारिश के समय और खतरनाक हो जाते हैं ये खुले नाले
शहर के लोकेश कुमार सिंह, मधुसुधन शर्मा, आलोक गुप्ता आदि का कहना है कि पहले भी ऐसे कई हादसे हो चुके हैं। इनमें लोगों की जान तक जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने सबक नहीं लिया। कई जगहों पर नालों के ऊपर स्लैब टूटे हुए हैं या पूरी तरह से गायब हैं। इससे खतरा और बढ़ गया है। बारिश के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब नाले पानी से भर जाते हैं और उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।
-----------

इंदिरा चौक-वन विभाग रोड पर ही नाले का कुछ हिस्सा ढका
-शहर में केवल इंदिरा चौक के पास नाले के करीब 100 मीटर हिस्से को ढका गया है। इसके अलावा नगर पालिका की ओर से वन विभाग रोड पर कुछ जगहों पर नाले को ढका गया है।

----------
खुले नालों से हो चुके हैं ये हादसे

- अप्रैल 2025 : वाटर वर्क्स रोड पर खुले नाले में ककराला निवासी रहीस गिर गए थे, साथी ने समय रहते बचा लिया था।
- दिसंबर 2024 : पथिक चौक के पास खुले नाले में मानसिक रूप से विकलांग व्यक्ति की गिरने से हो गई थी मौत।
- नवंबर 2024 : रोडवेज बस स्टेशन के पास युवक बस से बचने के प्रयास में नाले में गिरा।
- फरवरी 2012 : पुलिस लाइन क्षेत्र में सिरासौल निवासी युवक की नाले में गिरकर मौत हुई थी।
----------
वर्जन-
- शहर में सभी नालों का सर्वे कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर नालों को ढकवाने की प्रक्रिया की जाएगी। - विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed