{"_id":"69c5827a282f4605e204ffc5","slug":"two-sides-clashed-over-the-route-to-the-shrine-leading-to-heavy-stone-pelting-a-wall-collapsed-and-12-people-were-detained-badaun-news-c-123-1-bdn1036-160239-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मजार के रास्ते को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, जमकर पथराव<bha>;<\/bha> दीवार ढही, 12 लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मजार के रास्ते को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, जमकर पथराव<bha>;</bha> दीवार ढही, 12 लोग हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
सहसवान थाना के ग्राम हिंडोर में दो पक्षों में हो रही मारपीट। स्रोत- स्थानीय निवासी
विज्ञापन
सहसवान। गांव हिंडोर में बृहस्पतिवार दोपहर मजार तक जाने वाले रास्ते को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ, इससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान मजार की एक दीवार भी ढह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में करते हुए करीब 12 लोगों को हिरासत में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव में असलम के घर के पास स्थित एक पुरानी मजार तक जाने वाले रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, फिर देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और उसके बाद पथराव शुरू हो गया।
काफी देर तक दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर पत्थर बरसाते रहे, जिससे आसपास के घरों में भी दहशत फैल गई। महिलाएं और बच्चे घरों में दुबक गए। कई लोगों को मामूली चोटें भी आईं, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।
घटना का वीडियो भी किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे मामला और चर्चा में आ गया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर भीड़ ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित भूमि एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष को विक्रय की गई थी, इसमें मजार स्थित है। इसी मजार पर चादर चढ़ाने और रास्ते के उपयोग को लेकर विवाद गहराता गया और बृहस्पतिवार को हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान मजार की दीवार भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गई।
कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन-
इस मामले में सहसवान पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करेगी।
- डॉ ह्देश कठेरिया, एसपी ग्रामीण
Trending Videos