{"_id":"6a6e4f368e05ddb002028689","slug":"accused-barged-into-the-house-and-assaulted-the-victim-after-he-drove-their-animals-away-from-his-field-badaun-news-c-123-1-bdn1010-169817-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खेत से पशु भगाने पर आरोपियों ने घर में घुसकर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खेत से पशु भगाने पर आरोपियों ने घर में घुसकर की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। गांव नौनी में खेत से पालतू पशु भगाने पर अनुसूचित जाति के प्रधान के भाई से पशु मालिकों ने घर में घुसकर मारपीट की। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
गांव के चार लोग अपने 17-18 पशुओं को चरा रहे थे। पास में ही बृजेश माथुर का धान का खेत था। आरोप है कि एकाएक पशु मालिकों ने सारे पशु खदेड़कर बृजेश के खेत में कर दिए। पशुओं ने धान की काफी फसल नष्ट कर दी। कुछ देर बाद बृजेश आए तो उन्होंने सारे पशुओं को निकालकर पशु मालिकों को हिदायत दी कि उनके खेत में नुकसान न किया जाए।
इस पर नोकझोंक होने लगी। अपना पलड़ा हल्का देखकर बृजेश भागकर घर आ गए। पीछे से डंडे लेकर पशु मालिक भी घर में आ धमके और बृजेश से मारपीट करने लगे। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। जिन्हें देखकर हमलावर भाग गए। सीओ अशेषनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर मिली गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। संवाद