फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Anti-enccroachment drive conducted in view of the Kanwar Yatra.

Budaun News: कछला घाट पर कांवड़ियों की भीड़, सोमवार तक लागू रहेगा डायवर्जन

Sat, 08 Aug 2026 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Anti-enccroachment drive conducted in view of the Kanwar Yatra.
कछला गंगा घाट पहुंचे गंगा जल भरने कांवड़िये। संवाद
बदायूं। इस बार कांवड़ यात्रा में पिछले कई साल का रिकॉर्ड पीछे छूट रहा है। पहले सोमवार पर उमड़ी कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए दूसरे सोमवार को इससे अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार रात आठ बजे तक लागू किए गए डायवर्जन में सख्ती बरती जा रही है। आयुक्त शंभू कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय साहनी से लेकर जिलाधिकारी-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लगातार कांवड़ मार्ग की स्थिति परख रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सावन के पहले सोमवार तक कछला घाट से तीन लाख कांवड़िये गंगाजल भरकर अपने गंतव्य स्थानों को रवाना हुए थे। दूसरे सोमवार तक चार लाख से ज्यादा कांवड़ियों के घाट से जल ले जाने का अनुमान है। कछला में भीड़ जुटने के मद्देनजर अभी से पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। इस बार सावन में 15 लाख कांवड़ियों के आने का अनुमान है। इसकी रिपोर्ट एजेंसियों ने शासन को भेजी है।
विज्ञापन






भारी एवं हल्के वाहन यहां से निकलेंगे
फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर से आगरा, मथुरा और अलीगढ़ को जाने वाले भारी वाहनों को उसावां, म्याऊं चौकी से डहरपुर-दातागंज से गंगा एक्सप्रेस-वे से थाना वजीरगंज वनकोटा टोल प्लाजा से बिल्सी मुजरिया, सहसवान, गुन्नौर-नरौरा अलीगढ़ होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

- बरेली से कासगंज, आगरा और अलीगढ़ को जाने वाले भारी वाहनों को गैनी आंवला-बिसौली, सहसवान, गुन्नौर-नरौरा अलीगढ़ होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
- मुरादाबाद, संभल से कासगंज और आगरा जाने वाले भारी वाहनों को चंदौसी, बहजोई, बबराला, गुन्नौर-नरौरा अलीगढ़ होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
- मुरादाबाद, चंदौसी से फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर को जाने वाले भारी वाहनों को बिसौली (या वनकोटा वजीरगंज से गंगा एक्सप्रेस-वे) थाना दातागंज डहरपुर टोल प्लाजा से होते हुए अपने गंतव्य को रवाना होंगे।
- कासगंज, आगरा से फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर को जाने वाले भारी वाहनों को अलीगढ़ नरौरा से गुन्नौर होकर सहसवान, बिसौली, थाना वजीरगंज ( वनकोटा टोल प्लाजा से गंगा एक्सप्रेस-वे) से होकर डहरपुर टोल प्लाजा से होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
- कासगंज, आगरा से बरेली को जाने वाले भारी वाहनों को अलीगढ़ नरौरा से गुन्नौर होकर सहसवान, बिसौली से आंवला, अलीगंज से अखा-गैनी होते हुए गंतव्य को जाएंगे।




रोडवेज बसें और हल्के वाहन यहां से गुजरेंगे

- बदायूं से बरेली आने-जाने वाली रोडवेज बसों और अन्य हल्के वाहनों को नवादा चौकी से कुंवरगांव, आंवला, अलीगंज, गैनी रामगंगा होते हुए जाएंगे।
- बदायूं से मुरादाबाद, नोएडा, दिल्ली को जाने वाली रोडवेज बसों और अन्य हल्के वाहनों को रोडवेज स्टैंड से खेड़ा नवादा चौकी से बिसौली, सहसवान, गुन्नौर, नरौरा होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
- बदायूं से फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर को जाने वाली रोडवेज बसों और अन्य हल्के वाहनों को रोडवेज बस स्टैंड से पुलिस लाइन चौराहे से होते हुए दातागंज तिराहे से रेलवे क्रॉसिंग होते हुए दातागंज-बेलाडांडी, जैतीपुर, मदनापुर, जलालाबाद होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
- बदायूं नगर से एटा, अलीगढ़, आगरा, मथुरा को जाने वाले हल्के वाहन और रोडवेज बसों को जालंधरी सराय रोड से शेखूपुर, कादरचौक, कादराबाद होते गुजारा जाएगा।



दूसरे सोमवार को पहले सोमवार से अधिक कांवड़ियों की भीड़ आने की संभावना है। जिले में 5 निरीक्षक और 150 आरक्षी और ड्यूटी पर तैनात किए हैं। जिले में कांवड़ मार्ग पर पुलिस बल बढ़ाया गया है। सभी कार्यालय में तैनात निरीक्षक और आरक्षी को कांवड़ की ड्यूटी पर लगाया गया है। - अभिषेक कुमार सिंह, नोडल अधिकारी कांवड़/एसपी सिटी



डीएम-एसएसपी ने देर रात किया कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण
बदायूं। जिलाधिकारी (डीएम) अवनीश राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा ने कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत बरेली-बदायूं सीमा से जनपद के संपूर्ण कांवड़ मार्ग का संयुक्त रूप से बृहस्पतिवार की देर रात निरीक्षण किया। अफसरों ने निरीक्षण के दौरान मार्ग पर स्थापित कांवड़ सहायता शिविरों का भी निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद






डायवर्जन में रोडवेज बसों का रूट तय नहीं, चालक व यात्री परेशान
बदायूं। सावन माह में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने कांवड़ियों का मार्ग बनाने के लिए हर शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार रात आठ बजे तक जो डायवर्जन लागू किया है, उस डायवर्जन में रोडवेज बसों का रूट निर्धारित नहीं किया गया है। बरेली से बदायूं, बदायूं से बरेली और अन्य गंतव्य स्थानों को बसों को ले जाने में चालकों व परिचालकों को परेशान होना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत यात्रियों को होती है।
बरेली से बदायूं आने के लिए बस का कोई रूट तय नहीं है। बरेली शहर से चली बस फतेहगंज पूर्वी के आगे से होते हुए दातागंज पहुंची, लेकिन डहरपुर में डायवर्जन है। यहां से बस बदायूं के लिए सीधे नहीं आती है, उसे म्याऊं निकाल देते हैं। म्याऊं में भी डायवर्जन है। यहां से भी बसों का बदायूं आना मना है।
इसके बाद बस उसहैत, ककराला होते हुए बदायूं जाने के लिए निकलती है। बदायूं डिपो के चालक तो किसी न किसी तरह बस निकाल ले जाते हैं, सबसे ज्यादा दिक्कत दूसरे डिपो के बस चालकों को होती है। पहले सोमवार को स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही। बरेली से बदायूं आने वाली बसें घंटों भटकती रहीं। बरेली से बदायूं आने वाली बसों को शहर में प्रवेश करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। संवाद







संत प्रेमानंद महाराज की लंबी उम्र के लिए कांवड़ लेकर निकला हर्षित
बदायूं। उसावां क्षेत्र के गांव नवीगंज निवासी हर्षित 51 लीटर गंगा जल लेकर कछला घाट से शुक्रवार की सुबह निकले हैं। वे कहते हैं कि वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की लंबी उम्र की कामना के लिए कांवड़ लेकर जा रहे हैं। पटना देवकली मंदिर पर जिस दिन भी पहुंच जाएंगे, उसी दिन पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। अकेले ही निकले हैं। जलाभिषेक के लिए कोई भी दिन निश्चित नहीं है। संवाद







कमिश्नर व डीआईजी ने कांवड़ियों को बांटे फल



बिनावर। कमिश्नर शंभू कुमार और डीआईजी अजय साहनी ने शुक्रवार की शाम कांवड़ियों का स्वागत कर उन्हें फल वितरित किए। अधिकारियों ने कांवड़ियों से यात्रा की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और सुरक्षित व सुगम यात्रा का संदेश दिया। अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं परखीं। इस अवसर पर एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, सीओ सिटी राहुल पांडेय, बिनावर थाना प्रभारी नीरज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

कछला गंगा घाट पहुंचे गंगा जल भरने कांवड़िये। संवाद

कछला गंगा घाट पहुंचे गंगा जल भरने कांवड़िये। संवाद

कछला गंगा घाट पहुंचे गंगा जल भरने कांवड़िये। संवाद

कछला गंगा घाट पहुंचे गंगा जल भरने कांवड़िये। संवाद

कछला गंगा घाट पहुंचे गंगा जल भरने कांवड़िये। संवाद

कछला गंगा घाट पहुंचे गंगा जल भरने कांवड़िये। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed