{"_id":"6a76f92320e3656dc00e8a8c","slug":"ganga-river-erosion-havoc-in-budaun-government-school-swallowed-by-the-ganga-2026-08-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदायूं में कटान का कहर: गंगा में समाया सरकारी स्कूल, खंभों सहित ट्रांसफार्मर भी गिरा, गांव पर मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में कटान का कहर: गंगा में समाया सरकारी स्कूल, खंभों सहित ट्रांसफार्मर भी गिरा, गांव पर मंडराया खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 08 Aug 2026 03:39 PM IST
सार
बदायूं जिले के बाढ़ की दृष्टिगत अति संवेदनशील उसहैत क्षेत्र के गांव कदम नगला में गंगा नदी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से शनिवार को तेज लहरों ने मिट्टी कटान तेज कर दिया। कटान होने से नदी गांव की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन
1 of 5
गंगा नदी में कटान तेज
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बदायूं जिले के उसहैत क्षेत्र में गंगा नदी का कहर जारी है। शनिवार को गंगा का जलस्तर बढ़ने से कदम नगला गांव में तेज कटान हो गया। इस कटान से गांव का ट्रांसफार्मर, दो खंभे और एक प्राथमिक विद्यालय की दीवार नदी में समा गई। नरौरा बैराज से 1.72 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। इलाके में बाढ़ के खतरे से ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ गई है। कदम नगला के साथ-साथ रैपुरा और सिथौली खाम गांवों में भी भू-कटान तेज हो गया है। गंगा नदी लगातार गांव की ओर बढ़ रही है, जिससे कई किसानों की जमीनें भी नदी में समा चुकी हैं।
2 of 5
नदी किनारे खड़े ग्रामीण
- फोटो : संवाद
कदमनगला के ग्राम प्रधान राकेश कश्यप ने बताया कि आठ दिन पहले पूर्व माध्यमिक विद्यालय को दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया था। इस विद्यालय में लगभग 80 बच्चे पढ़ते थे, जो अब प्राथमिक विद्यालय दलनगला में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शनिवार को गांव का प्राथमिक विद्यालय भी गंगा में समाहित हो गया। गांव में पहले करीब 90 परिवार रहते थे, जिनमें से 70 परिवारों को नए गांव बल्ले नगला में भेजा जा चुका है। अभी भी लगभग 25 परिवारों पर गंगा के कटान का खतरा मंडरा रहा है।
3 of 5
गंगा नदी की जद में आई दीवार
- फोटो : संवाद
मदद न मिलने पर ग्रामीणों में रोष
ग्रामीणों ने बताया कि राजस्व और बाढ़ खंड के अधिकारी गांव का दौरा करने आए थे। हालांकि, उनके द्वारा किसी प्रकार की कोई राहत नहीं दी गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव को कटने से बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। किसी भी जनप्रतिनिधि ने अब तक गांव का दौरा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नदी में समाई स्कूल की दीवार
- फोटो : संवाद
गंगा का बढ़ता जलस्तर और चेतावनी
नरौरा से शनिवार सुबह 1,72,228 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके देर शाम तक बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचने की आशंका है। कछला पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 0.14 सेंटीमीटर नीचे चल रहा है। आशंका है कि यह देर शाम तक खतरे के निशान को पार कर जाएगा। अटैना क्षेत्र के आसपास के गांवों की सड़कों पर भी पानी भरने की संभावना है।
विज्ञापन
5 of 5
नदी में समाया ट्रांसफार्मर
- फोटो : संवाद
किसानों की जमीनें नदी में समाईं
गंगा के कटान से कई किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कदम नगला के रविपाल की चार बीघा जमीन नदी में कट चुकी है। रामलाल की छह बीघा, मुन्नालाल की पांच बीघा और मोरपाल की पांच बीघा जमीन भी गंगा में समा गई है। नेकसू, बृजपाल और रक्षपाल की भी पांच-पांच बीघा जमीन का नुकसान हुआ है। महावीर की छह बीघा और छविराम की नौ बीघा जमीन भी नदी में कट गई है। लगातार हो रहे इस कटान से ग्रामीण बेहद चिंतित हैं और बाढ़ का खतरा भी बढ़ रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।