फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Doctor robbed in broad daylight within the district hospital premises in Budaun

बदायूं में वारदात: जिला अस्पताल परिसर में दिनदहाड़े डॉक्टर से लूट, बदमाशों ने चाकू दिखाकर नकदी और फोन छीना

Sat, 08 Aug 2026 03:22 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 08 Aug 2026 03:22 PM IST
सार

बदायूं के जिला अस्पताल परिसर में शनिवार को दिनदहाड़े बड़ी वारदात हुई। नकाबपोश बदमाशों ने मोर्चरी के समीप संविदा डॉक्टर से 25 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Doctor robbed in broad daylight within the district hospital premises in Budaun
पीड़ित डॉक्टर से पूछताछ करते पुलिस अफसर - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के जिला अस्पताल की मोर्चरी के पास शनिवार को दिनदहाड़े दो नकाबपोश बदमाशों ने संविदा डॉक्टर को चाकू दिखाकर 25 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। अस्पताल परिसर में हुई वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चाकू दिखाकर धमकाया 
कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में संविदा पर एमओ के पद पर तैनात डॉक्टर विकास शर्मा मोर्चरी के समीप खड़े थे। इसी दौरान दो नकाबपोश युवक उनके पास पहुंचे और चाकू दिखाकर धमकाने लगे। डॉक्टर के मुताबिक बदमाशों ने उनसे 25 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े जिला अस्पताल परिसर के नजदीक हुई लूट की घटना से अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों और मरीजों में भी अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 
सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि नकाबपोश बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके। अस्पताल जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थान पर दिनदहाड़े हुई वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed