फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Crowds of Kanwariyas throng the Kachhla Ganga Ghat in Badaun route diversions to remain in effect until Monday

Kanwar Yatra 2026: बदायूं के कछला गंगा घाट पर उमड़ी कांवड़ियों की भीड़, सोमवार तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन

Sat, 08 Aug 2026 01:31 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 08 Aug 2026 01:31 PM IST
सार

बदायूं के कछला गंगा घाट पर पहले सोमवार तक करीब तीन लाख कांवड़िये जल लेकर गए। दूसरे सोमवार तक चार लाख से अधिक कांवड़ियों के पहुंचने का अनुमान है। इसके मद्देनजर सुरक्षा कड़ी की गई है। जिले में शुक्रवार रात से सोमवार रात तक रूट डायवर्जन लागू किया है।

विज्ञापन
Crowds of Kanwariyas throng the Kachhla Ganga Ghat in Badaun route diversions to remain in effect until Monday
कछला गंगा घाट पर कांवड़िये - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं में इस बार कांवड़ यात्रा में पिछले कई साल का रिकॉर्ड पीछे छूट रहा है। पहले सोमवार पर उमड़ी कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए दूसरे सोमवार को इससे अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार रात आठ बजे तक लागू किए गए डायवर्जन में सख्ती बरती जा रही है। बरेली मंडल के कमिश्नर शंभू कुमार, डीआईजी अजय साहनी से लेकर डीएम-एसएसपी लगातार कांवड़ मार्गों की स्थिति परख रहे हैं।

विज्ञापन

 
सावन के पहले सोमवार तक कछला घाट से करीब तीन लाख कांवड़िये गंगाजल भरकर अपने गंतव्य स्थानों को रवाना हुए थे। दूसरे सोमवार तक चार लाख से ज्यादा कांवड़ियों के घाट से जल ले जाने का अनुमान है। कछला में भीड़ जुटने के मद्देनजर अभी से पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। इस बार सावन में 15 लाख कांवड़ियों के आने का अनुमान है। इसकी रिपोर्ट एजेंसियों ने शासन को भेजी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बेटी का मायका ही बन गया मौत की वजह... या सच कुछ और, दामाद ने सास का कत्ल कर भूसे में जलाई लाश; पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बसों का रूट तय नहीं, चालक व यात्री परेशान 
सावन माह में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने कांवड़ियों का मार्ग बनाने के लिए हर शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार रात आठ बजे तक जो डायवर्जन लागू किया है, उस डायवर्जन में रोडवेज बसों का रूट निर्धारित नहीं किया गया है। बरेली से बदायूं, बदायूं से बरेली और अन्य गंतव्य स्थानों को बसों को ले जाने में चालकों व परिचालकों को परेशान होना पड़ रहा है। 
 
बरेली से बदायूं आने के लिए बस का कोई रूट तय नहीं है। बरेली शहर से चली बस फतेहगंज पूर्वी के आगे से होते हुए दातागंज पहुंची, लेकिन डहरपुर में डायवर्जन है। यहां से बस बदायूं के लिए सीधे नहीं आती है, उसे म्याऊं निकाल देते हैं। म्याऊं में भी डायवर्जन है। यहां से भी बसों का बदायूं आना मना है।

इसके बाद बस उसहैत, ककराला होते हुए बदायूं जाने के लिए निकलती है। बदायूं डिपो के चालक तो किसी न किसी तरह बस निकाल ले जाते हैं, सबसे ज्यादा दिक्कत दूसरे डिपो के बस चालकों को होती है। पहले सोमवार को स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही। बरेली से बदायूं आने वाली बसें घंटों भटकती रहीं। बरेली से बदायूं आने वाली बसों को शहर में प्रवेश करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

कमिश्नर व डीआईजी ने कांवड़ियों को बांटे फल
बिनावर में कमिश्नर शंभू कुमार और डीआईजी अजय साहनी ने शुक्रवार की शाम कांवड़ियों का स्वागत कर उन्हें फल वितरित किए। अधिकारियों ने कांवड़ियों से यात्रा की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और सुरक्षित व सुगम यात्रा का संदेश दिया। अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं परखीं। इस अवसर पर एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, सीओ सिटी राहुल पांडेय, बिनावर थाना प्रभारी नीरज कुमार आदि मौजूद रहे। 

Crowds of Kanwariyas throng the Kachhla Ganga Ghat in Badaun route diversions to remain in effect until Monday
कमिश्नर और डीआईजी ने कांवड़ियों को बांटे फल - फोटो : संवाद

डीएम-एसएसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा ने कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत बरेली-बदायूं सीमा से जनपद के संपूर्ण कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। अफसरों ने निरीक्षण के दौरान मार्ग पर स्थापित कांवड़ सहायता शिविरों का भी निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

नोडल अधिकारी कांवड़/एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे सोमवार को पहले सोमवार से अधिक कांवड़ियों की भीड़ आने की संभावना है। जिले में पांच निरीक्षक और 150 आरक्षी और ड्यूटी पर तैनात किए हैं। जिले में कांवड़ मार्ग पर पुलिस बल बढ़ाया गया है। सभी कार्यालय में तैनात निरीक्षक और आरक्षी को कांवड़ की ड्यूटी पर लगाया गया है।  

Crowds of Kanwariyas throng the Kachhla Ganga Ghat in Badaun route diversions to remain in effect until Monday
गंगा जल लेकर जाते कांवड़िये - फोटो : संवाद
प्रेमानंद महाराज की लंबी उम्र के लिए कांवड़ लेकर निकला हर्षित
उसावां क्षेत्र के गांव नवीगंज निवासी हर्षित 51 लीटर गंगा जल लेकर कछला घाट से शुक्रवार की सुबह निकले हैं। वे कहते हैं कि वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की लंबी उम्र की कामना के लिए कांवड़ लेकर जा रहे हैं। पटना देवकली मंदिर पर जिस दिन भी पहुंच जाएंगे, उसी दिन पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। अकेले ही निकले हैं। जलाभिषेक के लिए कोई भी दिन निश्चित नहीं है। 
 

डायवर्जन: भारी एवं हल्के वाहन यहां से निकलेंगे
  • फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर से आगरा, मथुरा और अलीगढ़ को जाने वाले भारी वाहनों को उसावां, म्याऊं चौकी से डहरपुर-दातागंज से गंगा एक्सप्रेस-वे से थाना वजीरगंज वनकोटा टोल प्लाजा से बिल्सी मुजरिया, सहसवान, गुन्नौर-नरौरा अलीगढ़ होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • बरेली से कासगंज, आगरा और अलीगढ़ को जाने वाले भारी वाहनों को गैनी आंवला-बिसौली, सहसवान, गुन्नौर-नरौरा अलीगढ़ होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
  • मुरादाबाद, संभल से कासगंज और आगरा जाने वाले भारी वाहनों को चंदौसी, बहजोई, बबराला, गुन्नौर-नरौरा अलीगढ़ होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
  • मुरादाबाद, चंदौसी से फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर को जाने वाले भारी वाहनों को बिसौली (या वनकोटा वजीरगंज से गंगा एक्सप्रेस-वे) थाना दातागंज डहरपुर टोल प्लाजा से होते हुए अपने गंतव्य को रवाना होंगे।  
  • कासगंज, आगरा से फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर को जाने वाले भारी वाहनों को अलीगढ़ नरौरा से गुन्नौर होकर सहसवान, बिसौली, थाना वजीरगंज ( वनकोटा टोल प्लाजा से गंगा एक्सप्रेस-वे) से होकर डहरपुर टोल प्लाजा से होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
  • कासगंज, आगरा से बरेली को जाने वाले भारी वाहनों को अलीगढ़ नरौरा से गुन्नौर होकर सहसवान, बिसौली से आंवला, अलीगंज से अखा-गैनी होते हुए गंतव्य को जाएंगे।

रोडवेज बसें और हल्के वाहन यहां से गुजरेंगे
  • बदायूं से बरेली आने-जाने वाली रोडवेज बसों और अन्य हल्के वाहनों को नवादा चौकी से कुंवरगांव, आंवला, अलीगंज, गैनी रामगंगा होते हुए जाएंगे। 
  • बदायूं से मुरादाबाद, नोएडा, दिल्ली को जाने वाली रोडवेज बसों और अन्य हल्के वाहनों को रोडवेज स्टैंड से खेड़ा नवादा चौकी से बिसौली, सहसवान, गुन्नौर, नरौरा होते हुए गंतव्य को जाएंगे। 
  • बदायूं से फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर को जाने वाली रोडवेज बसों और अन्य हल्के वाहनों को रोडवेज बस स्टैंड से पुलिस लाइन चौराहे से होते हुए दातागंज तिराहे से रेलवे क्रॉसिंग होते हुए दातागंज-बेलाडांडी, जैतीपुर, मदनापुर, जलालाबाद होते हुए गंतव्य को जाएंगे। 
  • बदायूं नगर से एटा, अलीगढ़, आगरा, मथुरा को जाने वाले हल्के वाहन और रोडवेज बसों को जालंधरी सराय रोड से शेखूपुर, कादरचौक, कादराबाद होते गुजारा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed