सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ARTO Appointed Manager of Transport Department's State Cricket Team

Budaun News: परिवहन विभाग की राज्य क्रिकेट टीम के मैनेजर बने एआरटीओ

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
ARTO Appointed Manager of Transport Department's State Cricket Team
विज्ञापन
बदायूं। परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश की राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम के मैनेजर के रूप में बदायूं के एआरटीओ हरिओम का चयन हुआ है।
Trending Videos

बेंगलुरु में ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ मोटर व्हीकल टेक्निकल ऑफिसर एसोसिएशन की तरफ से आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में एआरटीओ हरिओम को उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। वह न केवल टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, बल्कि टीम के सदस्य के रूप में मैदान पर भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान हरिओम तथा बिजनौर के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) शिवशंकर सिंह को कर्नाटक के परिवहन मंत्री द्वारा सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed