{"_id":"69d951e2cb0078a9120de789","slug":"athletes-showcase-their-strength-in-weightlifting-and-powerlifting-badaun-news-c-123-1-bdn1036-161338-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भारोत्तोलन व पावर लिफ्टिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भारोत्तोलन व पावर लिफ्टिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
पुलिस खेल प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित अंतर जनपदीय भारोत्तोलन, योग एवं पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दमखम का परिचय दिया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिले से आए प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
वेट लिफ्टिंग महिला वर्ग में 48 किग्रा भारवर्ग में बदायूं की नेहा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मुरादाबाद की प्रिया दूसरे स्थान पर रहीं। 58 किग्रा वर्ग में शाहजहांपुर की लता प्रथम व बदायूं की सपना द्वितीय रहीं। वहीं 77 किग्रा वर्ग में बदायूं की अनामिका ने पहला स्थान प्राप्त किया।
पावर लिफ्टिंग महिला वर्ग में 52 किग्रा में बदायूं की निकिता प्रथम रहीं। 69 किग्रा वर्ग में बदायूं की प्रतिभा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया, जबकि अन्य वर्गों में बरेली व अमरोहा की खिलाड़ियों ने बाजी मारी।
वेट लिफ्टिंग पुरुष वर्ग में 65 किग्रा में रामपुर के जितेंद्र प्रथम रहे, जबकि बदायूं के कोमेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 110 किग्रा वर्ग में बदायूं के प्रिंस सिवाच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में एनआईएस कोच राजीव कुमार, रामदास यादव, जिला व्यायाम शिक्षिका ज्योति सक्सेना, जिला योग प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह, कोच दिलीप जोशी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह द्वारा किया गया।
Trending Videos