सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Attacked for demanding wages, uncle dies during treatment.

Budaun News: मजदूरी मांगने पर किया हमला, इलाज के दौरान मामा की मौत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Attacked for demanding wages, uncle dies during treatment.
रोते​-बिलखते मृतक के परिजन। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
बदायूं। ईंट-भट्ठे की मजदूरी के विवाद में गांव ग्योति के छह लोगों ने मामा-भांजे पर लाठी-डंडे और फरसे से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल मामा वासुदेव की इलाज के दौरान सेफई मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मौत हो गई, जबकि भांजे सर्वेश का इलाज चल रहा है।
Trending Videos


हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव ग्योति निवासी राजवीर ने बताया कि उसका भाई वासुदेव व भांजा सर्वेश भट्टे पर लेबर ठेकेदारी का काम करते थे। गांव के ही राजेंद्र, राजीव, ओमपाल, विजय, अशोक और अमन काफी समय से सर्वेश से पैसों की मांग कर रहे थे। 25 जनवरी की शाम करीब छह बजे जब सर्वेश अपने मामा वासुदेव के साथ दावत खाकर लौट रहा था, तब आरोपियों ने लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और फरसे से लैस होकर उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने शराब के लिए पैसों की मांग की। इनकार करने पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए राजवीर और प्रेमशरण के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर हालत में उनको सेफई मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। रविवार को वासुदेव की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उपनिरीक्षक अशोक कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है।
वहीं पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ केके तिवारी ने बताया कि मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मौत हुई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed