सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Balanced diet and exercise are the signs of good health

Budaun News: संतुलित आहार, व्यायाम ही है स्वस्थ स्वास्थ्य की निशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 07 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Balanced diet and exercise are the signs of good health
विज्ञापन
बदायूं। बदलती जीवनशैली और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे हैं। यही कारण है कि मधुमेह, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इसका मुख्य कारण अनियमित खानपान, फास्ट फूड का बढ़ता चलन, शारीरिक गतिविधियों की कमी और लगातार बढ़ता मानसिक तनाव है। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है, ऐसे में विशेषज्ञ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने पर जोर दे रहे हैं।
Trending Videos

जिला अस्पताल के डॉ. अलंकार सोलंकी का कहना है कि लोग समय रहते अपनी आदतों में सुधार नहीं करते हैं। इससे छोटी समस्याएं आगे चलकर गंभीर बीमारियों का रूप ले लेती हैं। कहा कि नियमित व्यायाम, संतुलित और पौष्टिक आहार, पर्याप्त नींद और तनाव नियंत्रण से इन बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। साथ ही समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना भी बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी बीमारी का पता शुरुआती चरण में ही चल सके और उसका समय रहते उपचार संभव हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने लोगों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में छोटी-छोटी लेकिन जरूरी सावधानियां अपनाएं। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का ध्यान रखना, जंक फूड से दूरी बनाना और नियमित दिनचर्या अपनाना स्वस्थ जीवन की कुंजी है। इन आदतों को अपनाकर न केवल व्यक्ति स्वयं स्वस्थ रह सकता है, बल्कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
--------
क्या बोले डॉक्टर
-------
आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां हैं। अगर, लोग नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और पर्याप्त नींद पर ध्यान दें, तो कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
-डॉ. राजेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ फिजिशियन, जिला अस्पताल
------
महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और जागरूकता से कई समस्याओं को शुरुआती चरण में ही रोका जा सकता है।
डॉ. रुचि गुप्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ, जिला महिला अस्पताल
----------
स्वस्थ रहने के 10 जरूरी मंत्र
-रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें।
-संतुलित और पौष्टिक आहार लें।
-पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
-नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं।
-धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं।
-पर्याप्त नींद (7-8 घंटे) लें।
-तनाव को नियंत्रित रखें।
-साफ-सफाई और स्वच्छता का ध्यान रखें।
-फास्ट फूड और जंक फूड से बचें।
-किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed