सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP celebrated its 47th foundation day

Budaun News: भाजपा ने मनाया 47वां स्थापना दिवस

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 07 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
BJP celebrated its 47th foundation day
जिला कार्यालय पर पार्टी का स्थापना दिवस समारोह मनाते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत- पार्टी
विज्ञापन
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को जिलेभर में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय से लेकर मंडल एवं बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर संगठन की मजबूती, विकास और सेवा का संकल्प दोहराया।
Trending Videos

जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने पार्टी ध्वज फहराया और संगोष्ठी को संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जो करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और निस्वार्थ सेवा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है।
सदर विधायक ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता और सुदृढ़ विचारधारा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ कार्य करता है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास, सुरक्षा और सेवा के नए आयाम स्थापित हुए हैं, जिनका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विकास व सेवा का संकल्प लिया।
इस दौरान राष्ट्रीय परिषद सदस्य हरप्रसाद सिंह पटेल, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, राममूर्ति लाल, दीपमाला गोयल, बुद्धपाल सिंह, शारदेन्दु पाठक, अनुभव उपाध्याय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed