सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP will form a full-majority government in West Bengal claims Minister BL Verma

UP News: 'पश्चिम बंगाल में भाजपा बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार', केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया दावा

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 03 May 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। वहां ममता बनर्जी चुनाव हार रही हैं। इसकी हताशा उनके चेहरे पर साफ दिख रही है।

BJP will form a full-majority government in West Bengal claims Minister BL Verma
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी चुनाव हारने जा रही हैं और उनके चेहरे पर हताशा साफ नजर आ रही है। बीएल वर्मा ने यह बयान रविवार को बदायूं में लोधी छात्रावास के प्रथम स्थापना दिवस कार्यक्रम में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दिया। 

Trending Videos


केंद्रीय राज्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर गुंडागर्दी और तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता इस शासन से परेशान हो चुकी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशासन और एजेंसियां अपना काम ईमानदारी से करेंगी, चाहे ममता बनर्जी कितना भी ड्रामा कर लें। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि एग्जिट पोल के नतीजों से भी बेहतर परिणाम भाजपा को मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री बोले- अब छात्रों को दिल्ली-प्रयागराज जाने की जरूरत नहीं 
इससे पहले, बदायूं में लोधी छात्रावास के प्रथम स्थापना दिवस कार्यक्रम में वर्मा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि यह छात्रावास छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने के लिए वरदान साबित होगा। बताया कि अब बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिल्ली या प्रयारागज जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस छात्रावास में उन्हें दिल्ली जैसी ही सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed