{"_id":"69d404ae2f00af60600e90f4","slug":"black-soil-pitches-are-being-prepared-for-cricketers-in-the-stadium-badaun-news-c-123-1-bdn1037-161019-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्टेडियम में क्रिकेटरों के लिए तैयार हो रही काली मिट्टी की पिचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्टेडियम में क्रिकेटरों के लिए तैयार हो रही काली मिट्टी की पिचें
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में काली मिट्टी की पिच को तैयार करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर के स्टेडियम में खेल सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के तहत बड़े स्तर पर निर्माण कार्य जारी है। करीब 9.78 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे इन कार्यों में अब क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए विशेष रूप से काली मिट्टी की पिचें तैयार की जा रही हैं, जो जिले के उभरते क्रिकेटरों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेंगी।
स्टेडियम में पहले ही क्रिकेट के लिए दो अभ्यास पिच तैयार हो चुकी हैं, इनपर खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर सकते हैं। अब मैदान में दो नई काली मिट्टी की पिचों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इन पिचों के लिए विशेष मिट्टी गुजरात से मंगाई गई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पिच तैयार की जा सके।
खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म
जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन अब तक सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ियों को सीमित संसाधनों में ही अभ्यास करना पड़ता था। कुछ निजी क्रिकेट अकादमियां जरूर संचालित हो रही हैं, लेकिन वहां भी केवल अभ्यास की ही सुविधा मिल पाती है।
स्टेडियम में विकसित हो रही इन आधुनिक सुविधाओं के बाद खिलाड़ियों को एक बेहतर और व्यवस्थित प्लेटफॉर्म मिलेगा, जहां वे अपने खेल को निखार सकेंगे और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार कर पाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
स्पिन गेंदबाजों के लिए कारगर साबित होंगी पिचें
क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया के अनुसार, काली मिट्टी की पिचें लाल मिट्टी की तुलना में अधिक बेहतर टर्न देती हैं, जिससे स्पिन गेंदबाजों को विशेष लाभ मिलता है। इस पिच पर गेंद रुककर आती है, जिससे बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को तकनीकी रूप से मजबूत होने का अवसर मिलता है।
उन्होंने बताया कि काली मिट्टी की पिचें न केवल प्रदर्शन के लिहाज से बेहतर होती हैं, बल्कि ये अधिक टिकाऊ भी होती हैं और जल्दी खराब नहीं होतीं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
स्टेडियम में हो रहे बहुआयामी विकास कार्य
स्टेडियम में चल रहे विकास कार्यों के तहत कई अन्य सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। इनमें बैडमिंटन कोर्ट का जीर्णोद्धार, वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण, पार्किंग स्टैंड, हाईमास्ट लाइट, पंप हाउस और तीरंदाजी शेड शामिल हैं। इन सभी सुविधाओं के विकसित होने से स्टेडियम एक बहुउद्देश्यीय खेल केंद्र के रूप में उभरेगा, जहां विभिन्न खेलों के खिलाड़ी एक ही स्थान पर आधुनिक संसाधनों का लाभ उठा सकेंगे।
Trending Videos