{"_id":"6a3e2aa3158ad2dd0f0c5e0a","slug":"body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-tree-in-budaun-district-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी: पारिवारिक विवाद में दी जान या फिर और कुछ, आखिर कैसे हुई अभय की मौत?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी: पारिवारिक विवाद में दी जान या फिर और कुछ, आखिर कैसे हुई अभय की मौत?
Fri, 26 Jun 2026 01:00 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं जिले के थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव आजमपुर बिसौरिया के निवासी युवक का परिवार में विवाद हो गया था। इसके बाद युवक शव का गांव के बाहर बाग में लटकता मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर बिसौरिया निवासी अवधेश सिंह का 26 वर्षीय पुत्र अभय प्रताप का घर में गुरुवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद अभय प्रताप घर से नाराज होकर चला गया था। इसके बाद देर शाम तक अभय के घर नहीं आने पर परिजनों को चिंता सताई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश करने के बाद उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
इसके बाद परिवार को सूचना मिली कि अभय का शव गांव के बाहर बाग में पेड़ पर लटका हुआ है। परिजनों ने उसको उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हजरतगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा। पुलिस अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवक की मौत से पर्दा उठ सकेगा। परिजनों ने कोई तहरीर या किसी पर आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन