{"_id":"6a6e427331e06752960528af","slug":"both-student-accused-named-in-the-stabbing-incident-have-been-sent-to-the-juvenile-observation-home-in-bareilly-badaun-news-c-123-1-bdn1038-169866-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चाकूबाजी में नामजद दोनों आरोपी छात्र बाल सुधार गृह बरेली भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चाकूबाजी में नामजद दोनों आरोपी छात्र बाल सुधार गृह बरेली भेजे गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बिसौली मार्ग स्थित द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीन छात्रों पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी छात्रों को शनिवार को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया, जहां से उन्हें बरेली स्थित बाल सुधार गृह (पर्यवेक्षण गृह) भेज दिया गया। उधर, सूर्या सोलंकी की स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने उसको और आर्यन को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
सूर्या के पिता गिरीश पाल सिंह ने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि दोनों बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूर्या की स्थिति गंभीर है। निजी अस्पताल में उसको चाकू लगने के स्थान पर टांका भरा गया। वहीं, भविष्य माथुर का इलाज अब भी जिला अस्पताल में जारी है।भविष्य के कोख में 6 टांके भरे गए हैं। जहां उसको करवट लेने में काफी समस्या का सामना करना पड़ा रहा है।
बताया कि भविष्य के बाएं कंधे और कोख पर चाकू से हमला किया गया था। गौरतलब है कि बदायूं-बिसौली मार्ग पर स्थित द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को स्कूल में इंटरवल के दौरान कक्षा 10 के छात्र आर्यन पर आरोपी छात्र ने हमला किया। विवाद बढ़ने पर उसने चाकू निकाल लिया और आर्यन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बड़े भाई को बचाने पहुंचे उसके छोटे भाई सूर्या और बीच-बचाव करने आए उनके दोस्त भविष्य पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों छात्र घायल हो गए थे।
विज्ञापन
सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी दो छात्रों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया। बोर्ड के आदेश पर उसे बरेली स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया।