{"_id":"69edfc43275db7e259017550","slug":"boy-dies-as-speeding-bike-crashed-into-tree-in-budaun-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: किशोर ने दौड़ाई बाइक, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: किशोर ने दौड़ाई बाइक, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, बालक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 26 Apr 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
सार
बदायूं के उसहैत क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे उस पर सवार एक बालक की मौत हो गई। बाइक चला रहा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं के उसहैत क्षेत्र के ग्राम चांदबराई के निकट ककराला-उसहैत रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक पर बैठे नौ वर्षीय प्रदीप पुत्र धनुष पाल की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे 17 वर्षीय कुलदीप पुत्र नक्षत्र पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों थाना हजरतपुर के गांव मौजमपुर के रहने वाले हैं। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
Trending Videos
दोनों एक दिन पहले ग्राम चांदबराई में रिश्तेदारी में दावत में आए थे। शनिवार सुबह घर में बिना किसी को बताए बाइक लेकर निकल पड़े। बताया जाता है कि गांव के बाहर रोड पर पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी उसहैत देवेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल कुलदीप को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कमेंट
कमेंट X