सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brother of Murder Accused Ajay Threatens to Kill Witness from Jail

Budaun News: हत्यारोपी अजय के भाई ने जेल से दी गवाह को जान से मारने की धमकी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Brother of Murder Accused Ajay Threatens to Kill Witness from Jail
विज्ञापन
बदायूं। एचपीसीएल के दो अफसरों की हत्या के आरोपी अजय प्रताप सिंह का सगा भाई केशव भी जेल में बंद है। केशव ने एक गवाह को जेल में मिलने आई अपनी एक रिश्तेदार के जरिए जान से मारने की धमकी दी है। मामले की जानकारी पर पुलिस ने केशव के खिलाफ मूसाझाग थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

सीओ क्राइम रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को जेल में केशव से मिलने उसकी सास व एक अन्य रिश्तेदार गई थी। इस दौरान केशव ने उनके जरिए मामले के गवाह सैजनी गांव निवासी अमरपाल को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि केशव ने अमरपाल से इस केस से दूर रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अमरपाल की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की है। बताया कि इस मामले को हत्या वाले मूल मुकदमा में शामिल करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अभय समेत पांच लोग हत्या के मामले में हैं नामजद
बता दें कि बीते 12 मार्च को मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अफसरों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह समेत उसके सगे भाई केशव, तहेरे भाई अभय प्रताप सिंह समेत पांच लोगों गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अभय मुख्य आरोपी है जबकि चार अन्य लोगों को हत्या की साजिश के तहत पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी की है। वहीं इस पूरे गिरोह पर गैंगस्टर लगाने की भी तैयारी पुलिस के स्तर से की जा रही है।

आरोपियों से जेल में मिलाई करने वालों पर भी पुलिस की नजर
इस घटना के आरोपियों पर पुलिस सीधे नजर बनाए हुए है। जेल में बंद मुख्य आरोपी अजय समेत अन्य सभी पांच आरोपियों से कौन मिलने आ रहा है इसकी भी निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही इनके करीबियों की अन्य गतिविधियों पर भी पुलिस नजर बनाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed