सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun Double Murder Case FIR May Be Registered Against Accused Ajay Pratap Singh Mother

बदायूं दोहरा हत्याकांड: कोटा पर राशन का स्टॉक मिला कम, हत्यारोपी अजय की मां पर दर्ज हो सकती है रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 25 Mar 2026 01:05 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के दो अफसरों की हत्या करने के आरोपी अजय प्रताप सिंह की मां किरन देवी पर भी शिकंजा कस सकता है। उनके नाम संचालित राशन कोटे पर जांच में स्टॉक कम मिला है। 

Budaun Double Murder Case FIR May Be Registered Against Accused Ajay Pratap Singh Mother
आरोपी अजय प्रताप सिंह की मां के नाम पर था कोटा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के बाद प्रशासन ने अब आरोपी अजय प्रताप सिंह के परिवार पर शिकंजा और कस दिया है। मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह की मां किरन देवी के नाम संचालित राशन कोटे की दुकान को पहले ही निलंबित किया जा चुका है, वहीं अब जांच में राशन का स्टॉक कम मिलने की बात सामने आ रही है। ऐसे में अब आरोपी की मां के खिलाफ भी केस दर्ज हो सकता है।

Trending Videos


हत्याकांड के बाद जहां मुख्य आरोपी जेल में बंद है, वहीं उसके परिजन फरार बताए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को राशन वितरण में परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने निलंबित दुकान का संबद्धीकरण पास के गांव भगौतीपुर के कोटेदार बाबूराम के नाम कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि अब पूर्ति विभाग की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्ड के सापेक्ष दुकान में गेहूं, चावल और बाजरा का स्टॉक कम पाया गया है, जिससे गड़बड़ी की आशंका गहरा गई है। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। यदि स्टॉक में कमी की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। 

प्लांट में 12 मार्च को हुई थी दो अफसरों की हत्या 
मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को मीटिंग कक्ष में दो अफसर सुधीर गुप्ता व हर्षित मिश्रा की हत्या कर दी थी। इस वारदात के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह को जेल भेजा जा चुका है। साथ ही वारदात में साजिश रचने के आरोप में प्लांट के एक ड्राइवर व ऑपरेटर को भी जेल भेजा गया है। शासन स्तर से गठित एसआईटी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वहीं पुलिस भी जांच में जुटी है। 

दो और अधिकारियों के सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराए गए बयान
 दो अफसरों की हत्या के मामले में पुलिस ने दो अन्य अधिकारियों के सीजेएम कोर्ट में मंगलवार को बयान दर्ज कराए हैं। यह दोनों अधिकारी कंपनी से जुड़े बताए जा रहे हैं और वारदात के समय मौके पर मौजूद थे। इस मामले में चश्मदीद व कंपनी के दो अफसर जीशान अंसारी व लोकेश कुमार के बयान पुलिस ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराए थे। 

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कंपनी के दो अन्य अफसरों के बयान सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराए है। अभी इस केस की जांच जारी है। जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed