फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun Postal Department leads the way in the Bareilly Zone for Aadhaar card generation.

Budaun News: आधार कार्ड बनाने में बरेली जोन में बदायूं डाक विभाग ने मारी बाजी

Mon, 13 Jul 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Budaun Postal Department leads the way in the Bareilly Zone for Aadhaar card generation.
बदायूं। डाक विभाग की आधार सेवा ने जिले को प्रदेश में अलग पहचान दिलाई है। बरेली जोन से जारी 2025-26 वित्तीय वर्ष की रिपोर्ट में बदायूं डाक विभाग को जोन में आधार कार्ड बनाने में प्रथम स्थान मिला है। 11 जिलों में प्रथम स्थान मिलने पर विभाग के अधिकारी इस वर्ष भी प्रथम स्थान पर काबिज रहने के प्रयास में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले भर में डाक विभाग की ओर से 12 किटों के माध्यम से आधार कार्ड बनाने व उसमें संशोधन का कार्य किया जा रहा है। इन किटों के जरिये ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के पास ही आधार सुविधा मिल रही है। पिछले वित्तीय वर्ष में बदायूं डाक विभाग ने आधार कार्ड से संबंधित 60 हजार ट्रांजेक्शन किए। इन ट्रांजेक्शनों के माध्यम से विभाग ने लगभग 58 लाख रुपये की आय अर्जित की है। विभाग की इस उपलब्धि के बाद बरेली जोन में बदायूं को पहला स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक एनके दुबे ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में भी बदायूं डाक विभाग आधार कार्ड बनाने के मामले में बरेली जोन में पहले पायदान पर बना हुआ है। बढ़ते ट्रांजेक्शन और बेहतर सेवा के कारण लोगों का रुझान डाकघरों की तरफ बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आधार बनवाने के लिए लोगों को अब दूर नहीं जाना पड़ रहा। डाकघरों में समय से टोकन और व्यवस्थित काउंटर की व्यवस्था की गई है, जिससे आमजन को सहूलियत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार कार्ड के चार्ज
बच्चों का नया आधार कार्ड निशुल्क बनाया जाता है। वहीं आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलवाने पर 75 रुपये चार्ज लिया जाता है। इसके अलावा आधार कार्ड में संशोधन कराने पर 125 रुपये का चार्ज लिया जाता है।



जिले में इन जगहों पर बनाए जा रहे आधार कार्ड
बदायूं प्रधान डाकघर, ककराला, बिनावर, बिल्सी, बिसौली, दातागंज, गुन्नौर, सहसवान, बबराला, इस्लामनगर, उझानी, वजीरगंज उप डाक घरों में आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed