{"_id":"6a53f40255d4201b0f09fd67","slug":"truck-driver-breaks-railway-crossing-boom-traffic-jam-ensues-badaun-news-c-123-1-bdn1010-168288-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रक चालक ने रेलवे क्रॉसिंग का बूम तोड़ा, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रक चालक ने रेलवे क्रॉसिंग का बूम तोड़ा, लगा जाम
विज्ञापन
बिनावर के पास रेलवे क्रासिंग का बूम टूटने पर लगा जाम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर। रेलवे क्रॉसिंग का बूम तोड़ने पर बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लग गया। घटना के बाद चालक को गिरफ्तार कर ट्रक सीज कर दिया गया। ट्रक राजस्थान से बरेली जा रहा था। उधर, करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका।
बरेली-मथुरा हाईवे के मलगांव रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार सुबह जयपुर (राजस्थान) से सोलर पैनल लादकर बरेली जा रहा एक ट्रक रेलवे क्रॉसिंग के बंद बूम से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि रेलवे क्रॉसिंग का बूम क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक ने लापरवाही बरतते हुए रेलवे क्रॉसिंग पार करने का प्रयास किया, जिससे बूम टूट गया। घटना की सूचना रेलवे गेटमैन ने तत्काल रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
बूम क्षतिग्रस्त होने के कारण रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कराया। इस दौरान बरेली-मथुरा हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई किलोमीटर तक जाम लगने से यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारी मशक्कत के बाद रेलवे कर्मियों ने बूम को दुरुस्त किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
आरपीएफ ने मौके से ट्रक चालक अशोक कुमार रावत पुत्र सरदार सिंह रावत, निवासी जिला ब्यावर, राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ट्रक को भी हिरासत में लेकर सीज कर दिया गया। चालक के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस संबंध में आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग का बूम तोड़ने के मामले में ट्रक चालक के विरुद्ध रेलवे एक्ट की संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रक को सीज कर दिया गया है।