फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lakhs of Kanwariyas will pass amidst hanging wires and dilapidated poles.

Budaun News: लटकते तार और जर्जर खंभों के बीच गुजरेंगे लाखों कांवड़िये

Mon, 13 Jul 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of Kanwariyas will pass amidst hanging wires and dilapidated poles.
मढ़ी चौक से टिकटगंज के बीच एक बिजली का पोल नीचे से गला। संवाद
बदायूं। सावन माह में कांवड़ यात्रा शुरू होने में अब कुछ दिन ही शेष हैं। 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा में कछला गंगा घाट से जल लेकर लाखों कांवड़िये शहर और जिले के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेंगे। जिन रास्तों पर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दावे कर रहा है, उन्हीं मार्गों पर लटकते बिजली के तार, जर्जर खंभे, खुले ट्रांसफॉर्मर और बिना ढके विद्युत बॉक्स बड़े हादसे का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं। सवाल यह है कि जब हर वर्ष इसी मार्ग से होकर लाखों श्रद्धालु गुजरते हैं, तब भी विद्युत निगम ने अब तक रूट का सुरक्षा ऑडिट क्यों पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन

कछला से जल लेकर आने वाले कांवड़िये उझानी होते हुए बदायूं के लालपुल पर पहुंचते हैं। यहां से एक रूट मथुरिया चौक, घंटाघर, कोतवाली और टिकटगंज होते हुए बिरुआवाड़ी मंदिर की ओर जाता है। इस पूरे मार्ग पर कई स्थानों पर बिजली के तार सामान्य ऊंचाई से नीचे लटक रहे हैं।
विज्ञापन

मथुरिया चौक के आसपास स्थिति सबसे अधिक खराब है। कोतवाली मार्ग पर भी कई स्थानों पर तार नीचे हैं। मढ़ी चौक से टिकटगंज के बीच एक बिजली का पोल नीचे से गल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जंक्शन बॉक्स खुले, उसके पास के पोल पर लगाई पन्नी
लालपुल से कचहरी, पुलिस लाइन, आवास विकास और गौरीशंकर मंदिर होते हुए शाहजहांपुर की ओर जाता है। हालांकि अभी ओवरब्रिज पर काम चल रहा है। वहीं विभाग कांवड़ शुरू होने से पहले काम पूरा होने का दावा कर रहा है। लालपुल से कचहरी तक विद्युत निगम ने कुछ पोलों पर प्लास्टिक शीट (पन्नी) लगाकर औपचारिकता पूरी कर दी, लेकिन कई पोल अब भी खुले हैं। सबसे गंभीर स्थिति यह है कि अंडरग्राउंड बिजली लाइन के जंक्शन बॉक्स खुले पड़े हैं। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मरों के चारों ओर सुरक्षा घेरा तक नहीं लगाया गया है। ऐसे में हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।


उपकेंद्र के बाहर खुले में पोल पर ट्रांसफॉर्मर
शहर में कोतवाली के पास में विद्युत उपकेंद्र है। वहां पर सड़क किनारे खुले में ट्रांसफॉर्मर खंभों पर रखे हैं। एक ट्रांसफॉर्मर काफी नीचे रखा हुआ है। साथ ही जहां पर ट्रांसफॉर्मर रखा है, वहां सड़क काफी संकरी है। ऐसे में यहां पर हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा कोतवाली की दीवार के पास भी एक ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है।





इन स्थानों पर सबसे ज्यादा खतरा



- मथुरिया चौक के आसपास नीचे झूलते बिजली के तार।



-कोतवाली से टिकटगंज मार्ग पर जर्जर बिजली पोल।



-मढ़ी चौक के पास नीचे से गल चुका विद्युत खंभा।



-लालपुल-कचहरी मार्ग पर खुले अंडरग्राउंड विद्युत बॉक्स।







जिले में कांवड़ मार्गों पर आने वाले खंभों पर सुरक्षा के लिए प्लास्टिक लपेटी जा रही है। एक सप्ताह में पूरे मार्ग पर सुरक्षा के इंतजाम पूरे करवा दिए जाएंगे। -अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता

मढ़ी चौक से टिकटगंज के बीच एक बिजली का पोल नीचे से गला। संवाद

मढ़ी चौक से टिकटगंज के बीच एक बिजली का पोल नीचे से गला। संवाद

मढ़ी चौक से टिकटगंज के बीच एक बिजली का पोल नीचे से गला। संवाद

मढ़ी चौक से टिकटगंज के बीच एक बिजली का पोल नीचे से गला। संवाद

मढ़ी चौक से टिकटगंज के बीच एक बिजली का पोल नीचे से गला। संवाद

मढ़ी चौक से टिकटगंज के बीच एक बिजली का पोल नीचे से गला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed