फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The 'Navyug Palika' scheme will transform the appearance of the city's intersections.

Budaun News: नवयुग पालिका योजना से शहर के चौराहों की बदलेगी तस्वीर

Mon, 13 Jul 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The 'Navyug Palika' scheme will transform the appearance of the city's intersections.
बदायूं। शहर की पहचान बनने वाले प्रमुख चौराहों की सूरत बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर पालिका परिषद ने नवयुग पालिका योजना के तहत शहर के प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण का खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। योजना के तहत पहले पूरे शहर का सर्वे कर ऐसे चौराहों का चयन किया जाएगा, जहां यातायात का दबाव अधिक रहता है और जो शहर की पहचान माने जाते हैं। इसके बाद कार्य योजना तैयार कर जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


शहर नगर पालिका क्षेत्र में नवयुग पालिका योजना के तहत चौराहों पर आकर्षक प्रवेश द्वार, आधुनिक एलईडी लाइटिंग, सजावटी पौधे, हरित पट्टियां, फाउंटेन, बैठने की व्यवस्था, दिशा संकेतक और शहर की सांस्कृतिक पहचान दर्शाने वाली कलाकृतियां विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। साथ ही यातायात व्यवस्था को भी अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका का मानना है कि शहर में आने वाले लोगों की पहली नजर प्रमुख चौराहों पर पड़ती है। ऐसे में यदि इन्हें आधुनिक स्वरूप दिया जाता है, तो शहर की अलग पहचान बनेगी। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी की तर्ज पर बेहतर शहरी सुविधाओं का विस्तार भी होगा। ऐसे में पहले नगर पालिका की टीम शहर के प्रमुख चौराहों का सर्वे करेगी। इसके आधार पर सौंदर्यीकरण की कार्य योजना तैयार होगी, जिसे जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद बजट जारी होने पर निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सुविधाओं पर रहेगा जोर
-आधुनिक एलईडी लाइटिंग

-हरित पट्टी और पौधारोपण
-आकर्षक डिजाइन व कलाकृतियां

-दिशा संकेतक और यातायात सुधार
-शहर की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाली संरचनाएं


नवयुग पालिका योजना की बैठक हो चुकी है। इसमें शहर को बेहतर करने की योजना पर विचार-विमर्श किया गया। इसके तहत शहर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। -विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed